फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prostitution busted, husband and wife arrested, two girls freed

Dehradun News: देह व्यापार का भंडाफोड़, पति-पत्नी गिरफ्तार, दो युवतियां मुक्त कराईं

Thu, 17 Aug 2023 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Prostitution busted, husband and wife arrested, two girls freed
पुलिस ने देह व्यापार चलाने के आरोप में पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। ये दोनों दो युवतियों को कार से मसूरी ले जा रहे थे। पुलिस ने इन दोनों युवतियों को मुक्त कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया है। दंपती व्हाट्सएप और अन्य दूसरे मोबाइल एप के जरिए इस धंधे को चला रहा था। उनका संपर्क देश के कई हिस्सों की युवतियों और महिलाओं से था, जिनके बारे में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के प्रभारी मनमोहन सिंह नेगी सूचना मिली थी कि एक कार से कुछ युवतियों को देह व्यापार के लिए मसूरी ले जाया जा रहा है। इस पर यूनिट ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कुठाल गेट पर चेकिंग शुरू की। यहां पर हरिद्वार नंबर की एक कार को रोका गया। कार चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम संदीप अग्रवाल निवासी रानीपुर मोड़, हरिद्वार बताया। अगली सीट पर उसके साथ बैठी महिला उसकी पत्नी सपना अग्रवाल थी।
विज्ञापन


दोनाें युवतियों को नारी निकेतन भेजा
कार की पिछली सीट पर दो युवतियां बैठी हुई थीं। ये युवतियां दिल्ली और बिजनौर की रहने वाली थीं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि वह बेहद निर्धन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिछले दिनों अग्रवाल दंपती से उनका संपर्क हुआ था। वह दोनों इनके साथ यहां तक आ गईं। ये दोनों इन युवतियों को मसूरी ले जाने वाले थे। एसओ ने बताया कि अग्रवाल दंपती के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों युवतियों को रेस्क्यू कर नारी निकेतन भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



व्हाट्सएप पर बना था 100 से ज्यादा नंबरों का ग्रुप

दंपती के इस गोरखधंधे में एक स्थानीय व्यक्ति भी साथ देता था। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है। पता चला है कि वह यह धंधा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से चलाते थे। उनके फोन में एक ग्रुप बना है, जिसमें 100 से ज्यादा मोबाइल नंबर जुड़े हैं। इस ग्रुप पर युवतियों के फोटो भेजे जाते थे। इसके बाद तीन से छह हजार रुपये लेकर युवतियों को लोगों के पास भेजा जाता था। एक मोबाइल एप के बारे में भी पुलिस को पता चला है। जल्द ही अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने की बात पुलिस कर रही है।


दिल्ली और बिजनौर से लाते थे युवतियों को
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संपर्क ज्यादातर दिल्ली और बिजनौर के लोगों से रहता है। वहीं से इन युवतियों को लाया जाता है। उनके इस काम में इन्हीं जगहों की ज्यादातर युवतियां शामिल होती हैं। पुलिस को कई और युवतियों के नंबर मिले हैं, जिनके बारे में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed