फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   proposal of authorities in uttarakhand.

लटक गया उत्तराखंड में नए प्राधिकरणों का प्रस्ताव

Mon, 22 Feb 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Feb 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
proposal of authorities in uttarakhand.

हल्द्वानी-रामनगर और ऊधमसिंह नगर को प्राधिकरण क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव शासन में अटक गया है। काफी समय बीतने के बावजूद दोनों प्राधिकरणों के गठन का प्रस्ताव शासन में लंबित पड़ा है। पहले हल्द्वानी और रुद्रपुर को जोड़कर एक ही विकास प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव था, जिसमें बाद में बदलाव किया गया।

विज्ञापन


उत्तराखंड नगरीय विकास एवं आवास प्राधिकरण (उडा) के गठन के बाद प्रदेश में नए प्राधिकरणों और विनियमित क्षेत्रों के गठन की प्रक्रिया में तेजी आई। प्रदेशभर में कार्यों में तेजी लाने के लिए गढ़वाल में वंशीधर तिवारी और कुमाऊं में आशीष कुमार श्रीवास्तव को संयुक्त मुख्य प्रशासक की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


पहले हल्द्वानी-रुद्रपुर समेत आसपास के सभी इलाकों को जोड़कर एक संयुक्त प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव किया गया। हालांकि बाद में इसका क्षेत्र अधिक विस्तृत होने की संभावना को देखते हुए हल्द्वानी-रामनगर को मिलाकर एक प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। जबकि पूरे ऊधमसिंह नगर को एक विकास प्राधिकरण में शामिल करने का प्रस्ताव बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक हैं ये प्राधिकरण
प्रदेश में अभी मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए), हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए), दून घाटी विशेष क्षेत्र प्राधिकरण (साडा), नैनीताल झील परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण, गंगोत्री विकास प्राधिकरण और टिहरी झील परिक्षेत्र विकास प्राधिकरण और 21 विनियमित शामिल हैं। लंबे समय से नए प्राधिकरण और विनियमित क्षेत्र बनाने की मांग होती रही है।


दो नए प्राधिकरण बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन के स्तर से मंजूरी मिलने पर इनके गठन की दिशा में कार्य होगा। इससे क्षेत्र में नियोजित और नियंत्रित विकास हो सकेगा।
-वंशीधर तिवारी, संयुक्त मुख्य प्रशासक उडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed