फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Property-another-educational-institution-attached-scholarship-scam

Dehradun News: छात्रवृत्ति घोटाले में एक और शिक्षण संस्थान की संपत्ति अटैच

Sun, 23 Apr 2023 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Property-another-educational-institution-attached-scholarship-scam
छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी ने एक और शिक्षण संस्थान की संपत्ति अटैच की है। हरिद्वार में रुड़की के फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की 5.52 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच हुई है। इससे पहले ईडी टेकवर्ड ग्रुप की संपत्ति भी अटैच कर चुकी है। इस मामले में अब तक कुल 7.07 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थान पर आरोप है कि धोखाधड़ी से एससी-एसटी के छात्रों के नाम पर जारी छात्रवृत्ति की रकम को अपने खातों में जमा कराया। इसके बाद जमीनें और बिल्डिंग बना लीं। ईडी ने पिछले साल शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किया था। पहले संचालक से पूछताछ की गई और फिर खातों आदि की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ईडी ने शुक्रवार को फोनिक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संपत्ति अटैच की। यह ग्रुप बिमल प्रसाद जैन एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से संचालित किया जाता है। ईडी ने जांच में पाया कि छात्रवृत्ति की काफी रकम ट्रस्ट और अन्य खातों में जमा की गई। इसे कैश के रूप में निकालकर कई संपत्तियां खड़ी की गईं। ग्रुप की अटैच की गई संपत्तियां हरिद्वार जिले में ही हैं। इससे पहले वली ग्राम उद्योग विकास संस्थान रुड़की की भी 1.45 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। यह संस्थान टेकवर्ड वली ग्राम उद्योग विकास संस्थान ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
यह है मामला
बता दें कि 2012 से 2015 तक निजी शिक्षण संस्थानों ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छात्रवृत्ति की रकम की बंदरबांट की थी। शुरुआत में यह घोटाला 200 करोड़ रुपये से अधिक का बताया गया। इस पर एसआईटी ने जांच की तो 100 से भी अधिक मुकदमे शिक्षण संस्थानों के मालिकान और अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किए गए। इनमें पिछले दिनों एसआईटी चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। पिछले साल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी जांच शुरू की थी। ईडी ने 50 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों को नोटिस भेजा था। इनमें देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश आदि के शिक्षण संस्थान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed