फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   promotion of dead teacher.

वाह रे शिक्षा विभाग! मृत शिक्षक को दे दिया प्रमोशन

Thu, 04 Feb 2016 01:28 PM IST
ओम प्रकाश मौर्य/ अमर उजाला, खटीमा
ओम प्रकाश मौर्य/ अमर उजाला, खटीमा Updated Thu, 04 Feb 2016 01:28 PM IST
विज्ञापन
promotion of dead teacher.

उत्तराखंड शिक्षा विभाग शिक्षा के साथ ही शिक्षकों के प्रति कितना गंभीर है उसे उसे ये नहीं पता कि कौन शिक्षक कब सेवानिवृत्त हो गए और कौन स्वर्गवासी हो गए हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने 300 शिक्षकों को प्रोन्नत कर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक बनाने की सूची आनलाइन कर उनसे गोपनीय आख्या देने को कहा गया है। सूची में ऐसे शिक्षकों के नाम भी शामिल हैं जो पहले ही प्रोन्नत या सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सूची के कई लोग तो स्वर्ग सिधार चुके हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने एलटी के 300 शिक्षकों को हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नत करने के तहत सूची जारी करते हुए विद्यालयों से इनकी गोपनीय आख्या मांगी गई थी जिसे विद्यालयों की ओर से भेजी जा चुकी है। अब विभाग ने प्रोन्नत होने वाले जिन शिक्षकों की सूची आनलाइन की गई है उनमें करीब 40 प्रतिशत शिक्षक ऐसे हैं जो या तो प्रोन्नत हो चुके हैं या वर्षों पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों का भी प्रमोशन

promotion of dead teacher.

इतना ही नहीं सूची में उन शिक्षकों के नाम भी हैं जिनका स्वर्गवास हो चुका है। वर्ष 1992 में थारू राजकीय इंटर कालेज से सेवानिवृत्त हुए सुखवीर शर्मा का राज्य गठन से पूर्व निधन हो चुका है।

जबकि इसी विद्यालय में सेवारत रहे कृष्ण कुमार रस्तोगी बाद में जीआईसी शक्तिफार्म से वर्ष 2009 में सेवानिवृत्त हो गए हैं। इतना ही नहीं सितारगंज के बाद लोहाघाट स्थानांतरित हुए रणजीत राम आर्य का वर्षों पहले निधन हो चुका है जबकि अंबा दत्त पंत प्रोन्नत होकर राधेहरि जीआईसी टनकपुर में सेवारत हैं।

यह चार शिक्षक उन नौ शिक्षकों में हैं जिन्हें स्थानीय शिक्षकों ने पहचाना है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि सूची में कम से कम 40 प्रतिशत शिक्षक ऐसे हो सकते हैं जो सेवानिवृत्त हो चुके होंगे या जिन्हें प्रोन्नति मिल चुकी होगी। विभाग की ओर से जारी सूची में प्रोन्नत, सेवानिवृत्त और स्वर्गवासी शिक्षकों का नाम शामिल होने का खामियाजा उन शिक्षकों को भोगना पड़ेगा जो प्रोन्नत हो सकते थे।

चंपावत के 10 शिक्षकों में प्रोन्नत वाले मात्र एक

promotion of dead teacher.

शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूची में चंपावत जिले में जिन 10 शिक्षकों के नाम  शामिल हैं। उनमें जीआईसी लोहाघाट में तैनात देवेंद्र प्रसाद भट्ट एक मात्र पदोन्नति पाने एक मात्र शिक्षक हैं। अन्य नौ में आठ कई साल पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं जबकि अंबादत्त पंत पदोन्नति लेकर जीआईसी टनकपुर में तैनात हैं।

1997 में यूपी गए अग्रवाल भी प्रोन्नत सूची में
थारू जीआईसी खटीमा में सेवारत रहे अमरीश कुमार अग्रवाल 1997 में यूपी चले गए थे और 2010 में ड्रमंड इंटर कालेज पीलीभीत यूपी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्त अग्रवाल का नाम भी प्रोन्नत सूची में है, जिससे जाहिर है कि शिक्षा विभाग का रिकार्ड दशकों से ज्यो का त्यो पड़ा है।

जल्द आने वाली लेक्चरर सूची में भी यही स्थिति
थारू राजकीय इंटर कालेज खटीमा में सेवारत एक लेक्चरर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इसी माह लेक्चरर की प्रोन्नत सूची जारी की जा रही है जिसमें गोपनीय आख्या मांगी गई है। उन्होंने बताया कि इस सूची में उनका भी नाम है जबकि वह पहले से ही लेक्चरर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed