फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   promotion manipulation

प्रमोशन में गड़बड़ी पर एससी-एसटी आयोग हुआ सख्त

Wed, 04 Jun 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Jun 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
promotion manipulation

ऊर्जा निगम में मुख्य अभियंताओं की पदोन्नति में हुई गड़बड़ी की शिकायतों पर उत्तराखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग ने शासन से जवाब मांगा है।

विज्ञापन


उप सचिव ऊर्जा संजीव कुमार शर्मा ने ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक को पांच जून तक संबंधित दस्तावेज शासन और आयोग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

भेदभाव की शिकायत पर उठाया कदम
ऊर्जा निगम में अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के कार्मिकों के साथ पदोन्नति में भेदभाव की शिकायत मुख्य अभियंता संजय कुमार टम्टा, अधीक्षण अभियंता आरएस बर्फाल ने आयोग से की थी।
विज्ञापन


इस पर आयोग ने प्रमुख सचिव ऊर्जा को पत्र भेजा है। आयोग ने कहा कि पांच जून तक जवाब न मिलने पर प्रमुख सचिव को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष पेश होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजिलेंस जांच का अनुरोध
इस मामले की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य विजिलेंस से जांच का अनुरोध किया है।

महिला आयोग ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए ऊर्जा सचिव को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed