{"_id":"5a26ae944f1c1bbd208b4e01","slug":"promoted-10-ranger-from-ado-will-be-revert","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ से पदोन्नत हुए 10 रेंजर होंगे रिवर्ट, शासन ने प्रक्रिया को बताया अवैध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ से पदोन्नत हुए 10 रेंजर होंगे रिवर्ट, शासन ने प्रक्रिया को बताया अवैध
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Dec 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
भर्ती
- फोटो : logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ साल पहले एग्रीकल्चर डेवलेपमेंट ऑफिसर (एडीओ) से पदोन्नत होकर रेंजर बने अधिकारी अब रिवर्ट होंगे। शासन ने उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया को अवैध मानते हुए उनके मूल पद (वन रक्षक या वन दरोगा) पर भेजने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
वन विभाग की ओर से सिविल वर्क के लिए ब्लाक में वन रक्षकों और वन दरोगाओं को तैनात किया जाता है। इन्हें एडीओ पदनाम मिला हुआ है। इन कर्मचारियों ने करीब डेढ़ साल पहले प्रमोशन का दावा किया था। इस पर शासन ने 10 एडीओ को रेंजर बना दिया था।
विज्ञापन
इसका विरोध करते हुए वन क्षेत्राधिकारी संघ का कहना था कि इन कर्मियों का वरिष्ठता सूची में नाम नहीं था फिर भी इन्हें रेंजर बना दिया। यह मामला सोमवार को विधानसभा में वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी उठा। इस पर इन कर्मचारियों को रिवर्ट करने का निर्णय लिया गया। अपर मुख्य सचिव वन डॉ. रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में संबंधित कर्मियों रिवर्ट करने के बारे में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन