फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   profile of congress candidate in uttarakhand

कांग्रेस के ये तीनों उम्मीदवार, लग रहे दमदार

Thu, 03 Apr 2014 11:32 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 Apr 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
profile of congress candidate in uttarakhand

कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। इनमें से दो मौजूदा सांसद ही हैं। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सुरक्षित सीट से प्रदीप टम्टा और नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से केसी सिंह बाबा के टिकट तय माने जा रहे थे।

विज्ञापन


पौड़ी से लेफ्टिनेंट जनरल गंभीर सिंह नेगी का नाम फाइनल करके कांग्रेस ने इसे फौजियों का अखाड़ा बनाने का मन बना लिया है। भाजपा प्रचार में बेशक थोड़ी आगे निकल गई हो, लेकिन अभी तक के कांग्रेसी उम्मीदवारों को चुनौतीपूर्ण कहा जा सकता है।
विज्ञापन


तीनों की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, उम्मीद की जानी चाहिए कि शेष दो अन्य उम्मीदवारों को फाइनल करने के साथ ही इनका ऐलान कर दिया जाएगा। इन प्रत्याशियों के प्रोफाइल आगे की प्रोफाइल में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप टम्टा : प्रत्याशी अल्मोड़ा सीट

profile of congress candidate in uttarakhand

नाम : प्रदीप टम्टा
जन्म : 16 जून 1958
जन्मस्थान : बागेश्वर जिले का लोब गांव
शिक्षा : एमए, एलएलबी, बीएड

छात्र जीवन से ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय।
कुमाऊं विवि अल्मोड़ा परिसर में छात्र संघ अध्यक्ष रहे।
नशा नहीं रोजगार दो और चिपको आंदोलन में भी सक्रिय हिस्सेदारी।
कांग्रेस के टिकट पर 2002 में सोमेश्वर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा के अजय टम्टा को हराया।
2007 के विधानसभा चुनाव में वह अजय टम्टा से हारे।
2009 में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव में भाजपा के अजय टम्टा को हराया।

केसी सिंह बाबा : प्रत्याशी नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट

profile of congress candidate in uttarakhand

नाम :  केसी सिंह बाबा
जन्म तिथि  : 29 मार्च 1947
जन्म स्थान  : लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
शैक्षिक योग्यता : सीनियर कैंब्रिज

वर्ष 1986 में चेयरमैन नगर पालिका काशीपुर।
वर्ष 1989-1991 और 1996-2001 में दो बार यूपी में विधायक।
वर्ष 2004, 2009  में बतौर सांसद चुने गए।
संसद की खेल, कृषि, विज्ञान-प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक क्षेत्र और वन-पर्यावरण समितियों के सदस्य रहे।
खेल उपलब्धियां : पांच बार यूपी पावर लिफ्टिंग चैम्पियन, स्ट्रांगेस्ट मैन एंड बेस्ट लिफ्टर अवार्ड, बेंच प्रेस में राष्ट्रीय रिकार्ड, एशिया चैम्पियनशिप, दो रजत, दो कांस्य पदक जीते, वर्ष 1984 में इंडोनेशिया आयोजित इंडियन नेशनल टीम में शामिल रहे।

ले. जनरल गंभीर सिंह नेगी : पौड़ी प्रत्याशी

profile of congress candidate in uttarakhand

नाम-ले.जनरल गंभीर सिंह नेगी
पिता का नाम-राम सिंह नेगी
जन्म-1944
जन्म स्थान- पौड़ी जिले की ढाईज्यूली पट्टी का बंगाली गांव

वर्तमान-अपने परिवार के साथ देहरादून में रह रहे हैं।
सैन्य सेवा-39 साल तक सेना के विभिन्न पदों पर रहे, 2004 में ले.जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए।
उपलब्धि-दो बार राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित, परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित।
सेवानिवृत्त के बाद-जनवरी 2005 से नवंबर 2006 तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे, 2004 से राठ जन विकास समिति के संरक्षक, 2007 से कांग्रेस पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed