{"_id":"68dc9173150056d6ce07032c","slug":"procurement-of-paddy-and-gram-flour-begin-from-today-at-625-centres-in-uttarakhand-news-in-hindi-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से शुरू होगी धान और मंडुवे की खरीद, शासन ने जारी किया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से शुरू होगी धान और मंडुवे की खरीद, शासन ने जारी किया निर्देश
Wed, 01 Oct 2025 08:16 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:16 AM IST
सार
शासन ने खरीफ खरीद सत्र 2025-26 के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से धान और मंडुवे की खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन
धान
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
प्रदेश के 625 केंद्रों में आज से धान और मंडुवे की खरीद होगी। प्रमुख सचिव एल फैनई ने इस संबंध में आयुक्त खाद्य और विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने जारी निर्देश में कहा, धान की खरीद के लिए गढ़वाल में 67 और कुमाऊं मंडल में 283 केंद्र बनाए जाएंगे। जबकि मंडुवे की खरीद के लिए गढ़वाल में 120 और कुमाऊं के 275 केंद्रों में इसकी खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव ने कहा, किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने और लक्ष्य के अनुरूप खरीद वाली संस्थाओं, कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जबकि इसमें लापरवाही या लक्ष्य के अनुरूप खरीद में योगदान न देने पर उन्हें दंडित करने के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Dehradun: उपद्रव करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज, वीडियो और सीसीटीवी से हो रही पहचान, निकाला फ्लैग मार्च
निर्देश में कहा गया है कि सरकार ने धान कॉमन श्रेणी का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए का 2389 घोषित किया है। वहीं, मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4886 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। धान और मंडुवे की खरीद 31 दिसंबर तक होगी।