फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cases filed against rioters identification done through video and CCTV, flag march taken out

Dehradun: उपद्रव करने वालों पर भी मुकदमा दर्ज, वीडियो और सीसीटीवी से हो रही पहचान, निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 30 Sep 2025 09:53 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 30 Sep 2025 09:53 PM IST
सार

सड़कों पर आए सैकड़ों लोगों को पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
Dehradun Cases filed against rioters identification done through video and CCTV, flag march taken out
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर

विस्तार

पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सड़कों पर हंगामा करने वालों पर भी पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उपद्रव के दौरान बने वीडियो और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से दंगाइयों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस घटनाक्रम में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पहला मुकदमा सोमवार रात आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले के खिलाफ दर्ज किया गया और आरोपी को फौरन गिरफ्तार करके आपत्तिजनक पोस्ट को हटवाया गया। उस दौरान सड़कों पर आए सैकड़ों लोगों को पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की जानकारी देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की थी। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर नारेबाजी करके धार्मिक उन्माद फैलाने और शांति व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा था। ऐसे में आम लोगों के साथ आसपास के अस्पतालों की तरफ जाने वाली एंबुलेंस जाम में फंसी थीं। पुलिस को बल प्रयोग करके उन्हें तितर-बितर करना पड़ा। एसएसपी ने कहा कि जिस तरह से 700 से ज्यादा लोगों की भीड़ एकाएक सड़कों पर उतरी और उपद्रव की कोशिश की, उससे पूरे घटनाक्रम के पीछे साजिश से इन्कार नहीं किया जा सकता। इस सिलसिले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: चौकी में बवाल पर बोले सीएम धामी, प्रदेश में धार्मिक अराजकता बर्दाश्त नहीं, सख्त कार्रवाई होगी

पांच पुलिसकर्मी घायल

सीओ अंकित कंडारी ने बताया कि पुलिस बल ने भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की तो भीड़ से कई लोग पुलिस पर हमलावर हो गए। खींचतान और धक्का-मुक्की में एक महिला सिपाही शिखा चौधरी के अलावा सिपाही विनोद कुमार, सिपाही प्रवीण कुमार, सिपाही संदीप कुमार और सिपाही मंजीत सिंह को चोटें आई हैं, जिनका मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। इस संबंध में उपनिरीक्षक हर्ष अरोड़ा की तहरीर पर हुड़दंग और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पटेलनगर के संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया है। सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों की तलाश और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed