{"_id":"8f5f840c2e7c05c246a15c63cdf73a2e","slug":"probability-of-rain-in-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल हुए बेईमान, ठंड से ठिठुरा प्रदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल हुए बेईमान, ठंड से ठिठुरा प्रदेश
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jan 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
मौसम के एक बार फिर रंग बदलने की संभावना है। आज मंगलवार रात से बारिश और बर्फबारी संभव है।
विज्ञापन
पढ़ें,उत्तराखंड की बेटी के लिए जमीन पर उतरे निशंक
सिस्टम के एक बार फिर सक्रिय होने की वजह से ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। राजधानी दून समेत प्रदेश भर में बादलों के छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम रहा ठंडा
उधर, प्रदेश में कई स्थानों का तापमान सोमवार को एक डिग्री के आस-पास रहा। पिथौरागढ़ का तापमान 1.7, अल्मोड़ा का न्यूनतम तापमान 1.3, जोशीमठ का तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें,ऑपरेशन कर बचा ली गर्भवती भैंस की जान
दून के तापमान में हालांकि कोई बड़ा बदलाव दिखाई नहीं दिखा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में महज एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त रही। दिन में यहां चटख धूप रही।
चली ठंडी हवाएं
शाम के समय हवा चलने से ठंडक में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 94, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 45 रहा।
पढ़ें,प्रेमिका के लिए पत्नी और बेटी को गंगा में फेंका
राज्य मौसम केंद्र की मानें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान में गिरावट, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। यह क्रमश: 20 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।