फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   priyanka vadra daughter study in dehradun

दून के इस स्कूल में पढ़ेगी गांधी परिवार की बेटी

Wed, 02 Apr 2014 07:54 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 02 Apr 2014 07:54 PM IST
विज्ञापन
priyanka vadra daughter study in dehradun

एजूकेशन हब के नाम से दुनिया भर में मशहूर देहरादून से गांधी परिवार का पुराना लगाव रहा है। यह लगाव गांधी परिवार के एक और सदस्य को यहां खींच लाया है।

विज्ञापन


पढ़ें, ग्रहों ने सुना दिया लोकसभा चुनाव में हार-जीत का फैसला!
विज्ञापन


प्रियंका वाड्रा ने अपने बेटी मिराया का दाखिला वेल्हम गर्ल्स में कक्षा छह में कराया है। उनका बेटा रेहान पहले से ही दून स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू हो चुकी है मिराया की स्कूलिंग

priyanka vadra daughter study in dehradun

मिराया के नाना राजीव गांधी और मामा राहुल गांधी ने भी दून में ही शिक्षा ग्रहण की थी। सूत्रों के मुताबिक मिराया की स्कूलिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

पढ़ें, 'गुजरात से भी ज्यादा विकसित है उत्तराखंड'

वेल्हम ब्वायज और दून स्कूल में पढ़ाई के बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 1961 के दौरान लंदन में दाखिला लिया था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने वर्ष 1981 से 1983 के बीच दून स्कूल में पढ़ाई की थी।

अलग पहचान है दून के स्कूलों की

priyanka vadra daughter study in dehradun

देहरादून के स्कूलों की विश्व स्तर पर एक अलग पहचान है। गत वर्ष प्रिंस आफ वेल्स प्रिंस चार्ल्स और डचेज आफ कार्नवाल कैमेला पार्कर ने भी दून स्कूल का दौरा किया था।

पढ़ें, तंगहाली में चल बसीं उत्तराखंड के गांधी की पत्नी

दून स्कूल को एजूकेशन वर्ल्ड मैगजीन की ओर से विश्व के बोर्डिंग स्कूलों में सर्वोच्च स्थान मिल चुका है। आईसीएसई के सर्वेक्षण में वर्ष 2013 में रिजल्ट देने के मामले में वेल्हम गर्ल्स स्कूल देशभर में टॉप पर रहा।

स्कूल की छात्राएं इंग्लैंड के मिलफील्ड स्कूल के साथ चलने वाले एक्सचेंज कार्यक्रम के तहत शिक्षा ग्रहण करने वहां तक जाती हैं।

इसलिए खास है वेल्हम गर्ल्स स्कूल

priyanka vadra daughter study in dehradun

वर्ष 1957 में वेल्हम ब्वायज और दून स्कूल के सिस्टर स्कूल के तौर पर स्थापित वेल्हम गर्ल्स स्कूल ने देश को कई हस्तियां दी हैं।

पढ़ें, राजधानी देहरादून के स्कूलों में चलता है 'धंधा'

इनमें सांसद वृंदा करात, सुभाषिनी अली, भारत की महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ज्योति बरेट, अभिनेत्री करीना कपूर, अदिति वासुदेव, समाज सेविका लैला तैय्यब जी, पत्रकार मधु त्रेहन, तवलीन सिंह, बैंडिट क्वीन की लेखिका माला सेन, फिल्म निर्देशक दीपा मेहता, मिस नेपाल इंडिया 2010 संयुक्ता तिमसिना, फार्मूला वन रेस की सॉबर टीम की सीईओ मोनिशा नारंग, मास्टर शेफ सीजन 1 द्वितीय रनर अप राधिका अग्रवाल, कनाडा की राजनेता बलजिंदर नारंग जैसे मशहूर नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed