फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prithvinath temple celebrate uttarakhand udai utsav.

यज्ञ कर मना उत्तराखंड उदय, CM ने डाली आहुति

Mon, 09 Nov 2015 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Nov 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
prithvinath temple celebrate uttarakhand udai utsav.

श्री पृथ्वीनाथ मंदिर ने अमर उजाला के साथ मिलकर उत्तराखंड उदय उत्सव की खुशियां मनाईं। इस मौके पर एक ओर रूद्री यज्ञ का आयोजन किया गया तो दूसरी तरफ भोलेनाथ के जयकारे लगे। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सभी को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


श्री पृथ्वीनाथ मंदिर ने अमर उजाला के साथ मिलकर राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष आयोजन किए। महंत 108 रविंद्रपुरी के सानिध्य में 12 ब्राह्मणों ने रूद्री पाठ के साथ ही यज्ञ संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुए इस महायज्ञ में मुझे आहुति डालने का मौका मिला। इससे मेरा मन बेहद खुश हुआ।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि सोमवार को राज्य स्थापना दिवस का मौका एक नए संकल्प का दिन है। मुख्यमंत्री ने खास कार्य करने वाले कुछ लोगों का सम्मान भी किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मिलकर सहारनपुर चौक पर शहीदों की याद में दीये और मोमबत्तियां जलाईं। अरविंद साईं पार्टी की ओर से देशभक्ति आधारित गीत गाए गए। फूलों की होली खेली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुब्बारों और लाइटिंग से मंदिर हुआ था जगमग

prithvinath temple celebrate uttarakhand udai utsav.

मंदिर के सेवादार संजय गर्ग ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया और कहा कि मीडिया को इसी तरह से लोगों में आयोजनों के लिए रुचि जगानी चाहिए। राज्य स्थापना दिवस जैसे मौके को अमर उजाला ने बेहद खास बना दिया, यह सराहनीय है।

इस मौके पर दिगंबर भागवत पुरी, दिगंबर दिनेश पुरी, पंडित भारत भूषण, आशीष उनियाल, मनोज, अशोक कुमार, नरेंद्र, राजेंद्र आनंद, अरुण खरबंदा, सुभाष गर्ग, नवीन गुप्ता, अनिल गोयल, राजकुमार गुप्ता, विशाल आदि ने विशेष सहयोग किया।

रविवार को श्री पृथ्वीनाथ मंदिर को गुब्बारों और लाइटों की झालरों से सजाया गया था। सजावट मंदिर के श्रद्धालुओं ने मिलकर की थी। सहारनपुर चौक को मोमबत्तियों से जगमग किया गया, हालांकि तेज हवा चलने की वजह से मोमबत्तियां तुरंत बुझ र्गइं। ऐसे में मंदिर परिसर में ही फिर मोमबत्तियां जलाई गईं।

संगोष्ठी संग मनाई उत्तराखंड उदय की खुशियां

prithvinath temple celebrate uttarakhand udai utsav.

देहरादून। नालापानी क्षेत्र स्थित गुरु ज्योतिष धाम में अमर उजाला के साथ मिलकर उत्तराखंड उदय उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगोष्ठी हुई। ज्योतिष धाम के अध्यक्ष पीपीएस राणा ने बताया कि संगोष्ठी का विषय ‘ज्योतिष की दृष्टि में उत्तराखंड राज्य का भविष्य’ था।

ज्योतिषी पंडित रमेश सेमवाल ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य का मुख्यमंत्री किसी महिला को बनाया जाए, तो राज्य का विकास होगा। ज्योतिषों ने राज्य की कुंडली का अध्ययन करते हुए बताया कि राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं रहेंगी, यह राज्य आईटी के क्षेत्र में भी प्रगति करेगा।

राज्य को विभिन्न मदों में आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। डॉ. विनायक ने कहा कि राज्य की जनता ही इसे सुधार सकती है। गोष्ठी में अजीत रघुवंशी, नरेश मनोचा, डॉ. ललित मोहन जोशी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed