फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pritam singh in protest organised by Mahila Congress, said public suffering from inflation

महिला कांग्रेस की ओर से आयोजित धरने में बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, महंगाई से आमजन बेहाल

Thu, 20 Feb 2020 08:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 Feb 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
pritam singh in protest organised by Mahila Congress, said public suffering from inflation
गांधी पार्क में धरना दिया - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि देश की गरीब जनता पर केंद्र सरकार लगातार महंगाई का बोझ डाल रही है। इससे इनके सामने रोजी रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है। रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोतरी और महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में धरना दिया।

विज्ञापन


इस दौरान मौके पर पहुंचे प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई आमजन की बर्दाश्त से बाहर होती जा रही है। प्रधानमंत्री देश की गरीब जनता का मजाक उड़ा रहे हैं। जबकि चुनिंदा औद्योगिक घरानों को फायदा पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाते हुए रसोई गैस सिलिंडर के दाम मे लगातार वृद्धि कर परेशान कर रही है। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, डॉ. आरपी रतूड़ी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर, तवा और आटा लेकर किया विरोध

इससे पहले महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विरोध स्वरूप गैस सिलिंडर, चूल्हा, तवा और आटा लेकर रोटी बनाई। साथ ही प्रतीक स्वरूप सिलिंडर को उल्टा किया और रोटियां कच्ची बनाई।


महानगर अध्यक्ष कमलेश रमन ने कहा कि इतना महंगा सिलेंडर अब आमजन की पहुंच से बाहर हो रहा है। इस अवसर पर बिमला मन्हास, मीना रावत, चंद्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, अनुराधा तिवारी, शांति रावत, रीता पुष्पवाण, हेमा पुरोहित, संतोष सैनी, कविता माहुर चंद्रकला नेगी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed