फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prisoner saw ghost in jail and panic in roorkee police station

सुबह होते ही हवालात में 'भूत' देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा कैदी, मच गई अफरातफरी

Wed, 17 Apr 2019 10:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Apr 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
prisoner saw ghost in jail and panic in roorkee police station
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

कहावत है कि हवालात पहुंचकर एक से बढ़कर एक शातिर का भूत उतर जाता है, लेकिन बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली में अलग ही नजारा देखने को मिला।

विज्ञापन


उत्तराखंड के रुड़की में सिविल लाइंस कोतवाली में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब हवालात में बंद एक व्यक्ति ने भूत का शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंचे कोतवाली स्टाफ ने उससे जानकारी ली तो उसने बताया कि हवालात में भूत का साया है और भूत उसे डरा रहा है। काफी देर तक चले ड्रामे से बाज आई पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाई तो वह शांत हुआ। 
विज्ञापन


दरअसल, सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात एक व्यक्ति को शराब के नशे में हंगामा करने पर हिरासत में लिया था। पुलिस ने उसे हवालात में बंद कर दिया था। सुबह अचानक हवालात में बंद युवक ने शोर मचाना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही हवालात के गेट को पकड़कर जोर-जोर से हिलाना शुरू कर दिया। हवालात में बंद व्यक्ति के शोर मचाने और दरवाजा हिलाता देख कोतवाली स्टाफ अनहोनी की आशंका देख उसकी तरफ दौड़ पड़े।

इस बीच व्यक्ति ने शोर मचाते हुए बताया कि हवालात में भूत का साया है और भूत उसे परेशान कर रहा है। काफी देर तक उसका हवालात में ड्रामा चलता रहा। इसके बाद पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाई तो वह शांत हो गया।

कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हवालात में भूत जैसी कोई चीज नहीं है। हो सकता है नशे की हालत में व्यक्ति हंगामा कर रहा हो। बाद में वह शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed