फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prisoner died by hiv disease

एड्स की बीमारी से जूझ रहे कैदी की मौत

Thu, 03 Jul 2014 07:39 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 03 Jul 2014 07:39 PM IST
विज्ञापन
prisoner died by hiv disease

बेटी की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एड्स रोगी संजय 45 वर्ष पुत्र दीवानी राम निवासी संयाली कपकोट, बागेश्वर की देर रात अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।

विज्ञापन


परिवार में कोई न होने पर जेल प्रशासन ही कैदी का अंतिम संस्कार कराएगा।

बेटी की हत्या के आरोप में था कैद
वर्ष 2013 में अल्मोड़ा से पांच वर्षीय बेटी की हत्या के आरोप में दोषी पाए जाने पर संजय को यहां जिला जेल में शिफ्ट किया गया था।

तब से ही संजय एड्स की लाइलाज बीमारी से ग्रस्त था। उसका इलाज देहरादून के एआरटी एवं दून अस्पताल से चल रहा था।

बुधवार देर रात संजय को सांस लेने में तकलीफ होने पर आनन फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही संजय की मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार में नहीं है कोई
डिप्टी जेलर एसएन सिंह ने बताया कि संजय की पत्नी की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। उसके परिवार में कोई सदस्य नहीं है। ग्राम प्रधान को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को जेल प्रशासन अपने स्तर से संजय का अंतिम संस्कार कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed