फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   principals get promotion in uttarakhand

जल्द प्रधानाध्यापकों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Sun, 03 Jan 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 03 Jan 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
principals get promotion in uttarakhand

उत्तराखंड में राजकीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें इसी महीने प्रमोशन का तोहफा मिलने जा रह है। उत्तराखंड राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन की शासन में हुई बैठक में शिक्षा सचिव ने प्रमोशन के मानक में छूट के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड राजकीय प्रधानाचार्य एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एसएस बिष्ट ने कहा कि शनिवार को शासन में हुई बैठक में प्रधानाध्यापकों के प्रमोशन को लेकर कई बिंदुओं पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन की ओर से प्रधानाध्यापक से प्रधानाचार्यों के पदों पर प्रमोशन की समय सीमा में छूट के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, दो वर्ष की मौलिक सेवा के बाद नियमावली में संशोधन की कार्रवाई कार्मिक विभाग को भेजे जाने का आश्वासन मिला है। 32 ऐसे प्रधानाध्यापक जो वर्ष 2011 से नियुक्त हैं, उनका प्रमोशन किए जाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे प्रधानाध्यापक जिनकी गोपनीय आख्या में कमियों के कारण प्रमोशन नहीं हो पाया है उनका भी इसी महीने प्रमोशन किया जाएगा। बैठक में शिक्षा निदेशक आरके कुंवर, अपर निदेशक गढ़वाल राम कृष्ण उनियाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed