फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   principal beaten brutally student in dehradun.

बच्चे ने शरारत की तो प्रिंसिपल ने तोड़ी अमानवीयता की हद

Fri, 29 May 2015 12:41 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 May 2015 12:41 PM IST
विज्ञापन
principal beaten brutally student in dehradun.

देहरादून में क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के स्कूल में प्रधानाचार्य और उनके पति ने छात्र को सजा देने के लिए अमानवीयता की सारे हदें तोड़ दीं।

विज्ञापन


स्कूल में शरारत कर रहे बच्चे को की इतनी पिटाई हुई कि उसका कान का पर्दा फट गया। आरोप है कि इससे छात्र के कान का पर्दा फट गया। स्कूल प्रशासन ने दवा दिलाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। परिजनों ने बृहस्पतिवार को छात्र का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


देहरादून की आजाद कॉलोनी निवासी ठेकेदार हबीज अहमद का बेटा इंतशाफ (15) टर्नर रोड के लव डेल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र है। आरोप है कि बुधवार को इंतशाफ अपने साथियों के साथ स्कूल में कुछ शरारत कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी छात्रों से परिजनों को पता चली बात

principal beaten brutally student in dehradun.

इस बात से खफा प्रधानाचार्य अनिता गुप्ता ने उसकी पिटाई कर दी। बात यही नहीं थमी पास में चक्की चलाने वाले प्रधानाचार्य के पति ने भी छात्र को कई थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद छात्र के कान में दर्द हुआ तो आनन-फानन में चिकित्सक की राय पर दवा दिला दी गई।

छात्र ने भी घर जाकर कोई जानकारी नहीं दी। साथी छात्रों से परिजनों को इस बात का पता लगा तो वह नाराज हुए। उन्होंने स्कूल प्रशासन से बात कर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि स्कूल प्रशासन का रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना था।

परिजनों को यह जानकारी देने की जरूरत नहीं समझी गई। गुरुवार को दून अस्पताल में छात्र का मेडिकल कराने के बाद पिता ने क्लेमेंटटाउन थाने मे मुकदमा करा दिया। एसओ विनोद गुंसाई ने बताया कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed