{"_id":"5a0c035b4f1c1b7a548bd012","slug":"principal-arrested-for-tampered-with-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर प्रिंसिपल ने किया आत्मसमर्पण, छात्रा से करता था अश्लील हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को चकमा देकर प्रिंसिपल ने किया आत्मसमर्पण, छात्रा से करता था अश्लील हरकतें
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर
Updated Wed, 15 Nov 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ के आरोपी तिलपुरी राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने पुलिस को चकमा देकर अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बता दें बीते एक नवंबर को तिलपुरी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ने विद्यालय परिसर में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गदरपुर निवासी रमेश चंद्र शर्मा पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था। शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 और पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों और परिजनों ने थाने में धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आरोपी के गदरपुर स्थित निवास पर धारा-82 के तहत कुर्की के नोटिस भी चस्पा किए थे। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें गोरखपुर और नैनीताल जिले के विभिन्न स्थानों पर गई थीं, लेकिन आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था।
आरोपी आत्मसमर्पण नहीं कर सके इसके लिये पुलिस ने अदालत में सादे वेश में पुलिस कर्मियों को तैनात किया था। मंगलवार शाम साढ़े तीन बजे आरोपी रमेश ने पुलिस को चकमा देकर जिला मुख्यालय स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंकज तोमर के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को हल्द्वानी जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है।