{"_id":"16289623c697157a102fafb59f20d598","slug":"prince-charles-security-rehearsal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस चार्ल्स की सुरक्षा को दिन भर की रिहर्सल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंस चार्ल्स की सुरक्षा को दिन भर की रिहर्सल
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 05 Nov 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
प्रिंस चार्ल्स के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को पुलिस ने पूरे दिन सुरक्षा की रिहर्सल की। आईबी, एलआईयू और अन्य सुरक्षा एजंसियों से जुड़े अधिकारियों ने भी जौलीग्रांट से लेकर नयागांव स्थित नवधान्य तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को गहनता से परखा। वहीं, आला अफसरों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी मौजूद
मंगलवार सुबह पुलिस की फ्लीट जौलीग्रांट एयरपोर्ट, पुलिस लाइन, वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), इंडियन मिलेट्री एकेडमी (आईएमए), बीजापुर गेस्ट हाउस और बल्लूपुर चौक होते हुए नवधान्य पहुंची। देर शाम तक पुलिस के अधिकारी नवधान्य संस्था के परिसर में मौजूद थे। पुलिस फ्लीट में दंगा नियंत्रण वाहन, बम डिस्पोजल दस्ता, डॉग स्कवॉयड, घोड़ा पुलिस, एलआईयू, सीबीसीआईडी, विजिलेंस, शसस्त्र पुलिस और अन्य शाखाओं के अधिकारी-जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
व्यवस्थाओं को परखा
पुलिस अधिकारियों ने आईएमए, एफआरआई और नवधान्य संस्था के अधिकारियों व पदाधिकारियों से भी प्रिंस चार्ल्स के आगमन की व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था रामसिंह मीणा, महानिरीक्षक अभिसूचना दीपक ज्योति घिल्डियाल, गढ़वाल परिक्षेत्र के डीआईजी अमित सिन्हा, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पुष्पक ज्योति, एसएसपी केवल खुराना, मुख्य विकास अधिकारी, एडीएम, एसडीएम आदि समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन