कुल देवी की पूजा कर लौटे अजीत डोभाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को अपने पैतृक गांव पहुंचे प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल ने अपनी कुल देवी की पूजा अर्चना की।
रविवार को अजीत डोभाल अपने गांव घीड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग एक घंटे कुल देवी की पूजा की। पूजा के बाद अजीत अपने गांव के लोगों से मिले।
अजीत की एक झलक देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-दमाऊ के साथ गांव वालों ने अजीत डोभाल का स्वागत किया।
इसके बाद अजीत डोभाल दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले शनिवार को पौड़ी में थे। पौड़ी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि नए राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में विकास को लेकर काफी उम्मीदें है।
हालांकि अभी कुछ ही दिन पहले चीनी हेलीकॉप्टर के भारतीय सीमा में घुसने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
डोभाल ने कहा कि फिलहाल वे कुल देवी के पूजन हेतु अपने गांव आए है। ऐसे में राष्ट्रीय मुद्दों पर कुछ कहना ठीक नहीं है।
सपरिवार पौड़ी पहुचे डोभाल
पैतृक गांव घीड़ी तक सड़क न पहुंच पाने संबंधी सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि उनके पैतृक गांव में भी पलायन हुआ है। गांव में काफी कम लोग रह गए है। शायद यही कारण होगा कि अभी गांव तक सड़क नहीं पहुंच पाई होगी। उन्होंने कहा अभी उनके क्षेत्र को जाने वाली सड़क पक्की नहीं हो पाई है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सपरिवार पौड़ी पहुंच गए हैं। सर्किट हाउस में डीएम चंद्र शेखर भट्ट, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने उनकी अगुवानी की। अपने पैतृक गांव घीड़ी में आयोजित वार्षिक पूजन प्रतिभाग करने आए एनएसए अजीत डोभाल शनिवार को करीब सवा चार बजे पौड़ी के सर्किट हाउस में पहुंचे।
जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने उनकी अगुवानी की। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम समेत कई लोगों ने गुलदस्ता भेंटकर पौड़ी पहुंचने पर उनका स्वागत किया। अगुवानी पर एनएस डोभाल ने सरल और सहज स्वभाव से गढ़वाली भाषा में बात कर सभी को अपना मुरीद बना लिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि रविवार को करीब आठ बजे वार्षिक पूजन में प्रतिभाग करने अपने पैतृक गांव घीड़ी को प्रस्थान करेंगे।
मां की गोद में आने जैसा लग रहा
राष्ट्रीय सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि उनका दायित्व देश की सुरक्षा, सामरिक सुरक्षा से सबंधित है। उनका विकास को लेकर ज्यादा संबंध नहीं रहता है।
चीन से संबंधित एक सवाल के जबाब में उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। कहा कि फिलहाल वे कुल देवी के पूजन हेतु अपने गांव आए है। ऐसे में राष्ट्रीय मुद्दों पर कुछ कहना ठीक नहीं है।
अपने पैतृक गांव घीड़ी में देवी के वार्षिक पूजन में पूजा अर्चना करने हेतु आए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि यहां आकर उन्हें अपनी मां की गोद में आने जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा कि यह उनकी जन्म भूमि है। यहां पहुंचकर उन्हें काफी सुकून महसूस हो रहा है। अपने गांव जाने को लेकर उनमें काफी उत्सुकता भी बनी हुई है।
भारत नहीं पहुंच सकते इराकी आतंकी
एक सवाल के जवाब में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि इराक में आंतकी घटनाओं को अंजाम दे रहे आतंकवादियों का भारत तक पहुंचना असंभव है। कहा कि यह काफी दूर की बात है।
उन्होंने कहा कि नवोदित राज्य उत्तराखंड में अभी उम्मीदों के अनुरूप विकास नहीं हो पाया है। पौड़ी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए नए राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में विकास को लेकर काफी उम्मीदें है।
शायद अभी अपेक्षा के अनुरूप अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। लेकिन भविष्य में लोगों की अपेक्षा के अनुरूप विकास होगा। इसकी उन्हें पूरी उम्मीद हैं। इसके लिए पूरे प्रयास हो रहे हैं।