फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   prime minister narendra modi meet uttarakhand students

उत्तराखंड के छात्रों से मिले PM MODI, पढ़ाया राष्ट्र निर्माण का पाठ

Mon, 11 Sep 2017 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Mon, 11 Sep 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
prime minister narendra modi meet uttarakhand students
pm modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने एचएनबी केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नई दिल्ली में राष्ट्र निर्माण के विभिन्न प्रकल्पों का पाठ पढ़ाया। पीएम ने ढाई घंटे तक छात्र नेताओं को गरीबी मुक्त भारत, क्लीन इंडिया, आतंकवाद मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के टिप्स दिए। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे केंद्रीय विवि के नवनिर्वाचित अभाविप छात्रसंघ पदाधिकारियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की। मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत स्वामी विवेकांनद के जीवन परिचय से की। उन्होंने सभी छात्र नेताओं को निर्देशित किया कि हर सप्ताह कालेज में स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कहा कि देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए छात्रों को भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस मौके पर एसआरटी परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष सुशील रावत, महासचिव बृजेश सिंह खाती, महासंघ महासचिव हिमांशु रावत ने परिसर में शिक्षण गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शिक्षकों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगाए जाने की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम की पाठशाला में पौड़ी के भी तीन युवक शामिल

prime minister narendra modi meet uttarakhand students
modi

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष और स्वामी विवेकानंद के विश्वविजयी शिकागो भाषण के 125वें वर्ष के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित एक दिवसीय ‘युवा भारत-नया भारत’ कार्यक्रम में पौड़ी के भी तीन छात्र प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य एवं केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय की बीजीआर पौड़ी परिसर के नव निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष प्रफुल्ल बहुगुणा, परिषद के जिला विभाग संयोजक गौरव रावत और थलीसैंण राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष एवं छात्र महासंघ के सचिव आशीष रावत भी शामिल हुए।

विभाग संयोजक गौरव ने दिल्ली से फोन पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से भ्रष्टाचार मुक्त, आतंकवाद मुक्त, जातिवाद मुक्त और स्वच्छ भारत जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed