फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prime Minister Narendra Modi gave the gift of three residential hostels to Uttarakhand.

Uttarakhand: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात, वर्चुअल किया शिलान्यास

Sat, 15 Nov 2025 08:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 08:37 PM IST
सार

पीएम ने नर्मदा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखंड को यह सौगात दी।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi gave the gift of three residential hostels to Uttarakhand.
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात दी है। गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित समारोह से पीएम ने वर्चुअल माध्यम से चमोली, देहरादून और ऊधमसिंहनगर जिले के छात्रावासों का शिलान्यास किया। छात्रावास 1055 लाख की लागत से बनेंगे।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक पीएम ने नर्मदा जिले में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तराखंड को यह सौगात दी। योजना के तहत चमोली जिले के माणा–घिंघराणा व देहरादून जिले के क्वांसी मे 360-360 लाख की लागत से आवासीय छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि ऊधमसिंह नगर जिले के झांकत में 335 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनजातीय क्षेत्रों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। छात्रावासों के निर्माण से दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर कमजोर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवासीय सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: स्वास्थ्य मंत्री के सख्त निर्देश, मरीज रेफर किया तो सरकारी अस्पतालों को देना होगा स्पष्टीकरण

शिक्षा मंत्री ने किया उच्चीकृत छात्रावास का लोकार्पण
शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास के उच्चीकृत भवन का लोकार्पण किया। वहीं, 170 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल भवन के उच्चीकरण का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed