फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Health Minister issued strict instructions government hospitals will have to provide explanation o

Uttarakhand: स्वास्थ्य मंत्री के सख्त निर्देश, मरीज रेफर किया तो सरकारी अस्पतालों को देना होगा स्पष्टीकरण

Sat, 15 Nov 2025 08:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 08:21 PM IST
सार

स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना जन जीवन से जुड़ी बेहद अहम योजना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Health Minister issued strict instructions government hospitals will have to provide explanation o
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आयुष्मान योजना की समीक्षा में कहा कि सरकारी अस्पताल को मरीज को रेफर करने के लिए ठोस वजह बतानी होगी। उन्होंने अधिकारियों को आयुष्मान योजना में सरकारी सिस्टम की भागीदारी और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना जन जीवन से जुड़ी बेहद अहम योजना है। इसकी संवेदनशीलता अन्य योजनाओं से कहीं अधिक है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना में आ रहे गैप फंडिंग को व्यवस्थित करने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


Dehradun: भालू के हमले पर महिला की हिम्मत पड़ी भारी, दरांती से किया वार तो भाग खड़ा हुआ खूंखार जानवर
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री रावत ने कहा कि आयुष्मान के तहत निःशुल्क उपचार के लिए ज्यादातर लोग सरकारी के बजाए निजी अस्पतालों में जा रहे हैं। यदि अधिक लाभार्थी सरकारी अस्पतालों या मेडिकल कॉलेजों में उपचार कराएं तो इससे योजना खर्च में कमी लाई जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकारी अस्पतालों में आम जनमानस को उत्कृष्ट सेवाओं का भरोसा दिलाना होगा। सभी जनपदों में चिकित्सा विशेषज्ञों से लेकर अन्य जरूरी स्टाफ की पर्याप्त तैनाती कर दी गई है।

सरकारी संस्थानों में ही समुचित उपचार की व्यवस्था की गई है। मरीजों को सरकारी अस्पतालों में ही बेहतर उपचार मिले। इस व्यवस्था को अनिवार्य रूप से प्रभावी बनाना होगा। सरकारी अस्पताल से मरीज को रेफर करने की वजह वहां तैनात चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट करनी होगी। इसके लिए हर एक की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed