{"_id":"5bbae7e9867a5514b21476f5","slug":"prime-minister-housing-scheme-many-family-get-home-on-this-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस बार सैकड़ों परिवार मनाएंगे दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस बार सैकड़ों परिवार मनाएंगे दीवाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
home
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
464 परिवार इस बार अपने घर में दीवाली मनाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों को आवास इस महीने के अंत तक मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
पहले एमडीडी इन आवासों को नवरात्र में देने की योजना थी, लेकिन नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची में से 100 से अधिक नामों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है। जिसके चलते इसकी लॉटरी कराने में 15 से 20 दिन और लगने की संभावना है।
विज्ञापन
एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) ट्रांसपोर्ट (टीपी) नगर और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट बना रहा है। इस योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लोगों का 3.50 लाख रुपये में अपने घर का सपना जल्द पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
एमडीडीए द्वारा नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई करीब 1400 नामों की सूची की जांच भी अंतिम चरण में पहुंच गई है, लेकिन कई नामों का भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया है। जिसके चलते इसमें अभी 15 से 20 दिन का समय और लगने की संभावना है। एमडीडीए अधिकारियों के मुताबिक दीवाली से पहले टीपी नगर में 224 और आमवाला तरला में 240 फ्लैट आवंटित करने की योजना है।
अधिकारियों के मुताबिक सत्यापन के बाद लॉटरी के जरिये फ्लैट आवंटित किए जाएंगे। पहले इन फ्लैटों का आवंटन पिछले वर्ष राज्य स्थापना दिवस पर होना था। योजना के तहत दुर्बल आयवर्ग के लिए कुल 2.50 लाख की अनुदान राशि रखी गई है। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 1.50 लाख और राज्य सरकार की तरफ से एक लाख रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जबकि शेष धनराशि का भुगतान पात्र व्यक्ति को खुद करना होगा।
योजना श्रेणी मूल्य वार्षिक आय अनुदान राशि
टीपी नगर दुर्बल आयवर्ग 6 3 2.50
अल्प आय वर्ग 19.90 6 2.67
मध्यम आय वर्ग 45 18 2.30
आईएसबीटी उच्च आय वर्ग 65 18 2.30
आमवाला तरला दुर्बल आय वर्ग 6 3 2.50
अल्प आय वर्ग 22.90 6 2.67
मध्यम आय वर्ग 55.90 18 2.30
उच्च आय वर्ग 66.90 18 2.30
(फ्लैट की धनराशि लाख में)
100 से अधिक नामों का सत्यापन नहीं होने के चलते जांच में 15-20 दिन और लगने की संभावना है। अक्तूबर के अंत तक लॉटरी के जरिये फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा।
- पीसी दुम्का, सचिव, एमडीडीए