उत्तराखंड: प्रदेश को 29 अगस्त को मिलेगी खेल विश्वविद्यालय की सौगात; हल्द्वानी के गोलापार में होगा शिलान्यास
विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना उनका सपना था। यह सपना अब धरातल पर साकार होने जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त पर खेल विश्वविद्यालय की सौगात मिलेगी। खेल मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में विश्वविद्यालय के प्रथम चरण का शिलान्यास होगा। इस दौरान खिलाड़ियों को पुरस्कार और छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
खेल मंत्री ने इस आयोजन को देवभूमि के युवाओं के लिए ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, विश्वस्तरीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना उनका सपना था। यह सपना अब धरातल पर साकार होने जा रहा है। विश्वविद्यालय से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। उन्हें उच्चस्तरीय कोचिंग और आधुनिक खेल संरचनाएं मिलेंगी।
खेल विज्ञान की सुविधाएं भी राज्य के भीतर ही उपलब्ध होंगी। इसे लेकर मंत्री ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की गहन समीक्षा कर समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।
उत्तराखंड: सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं, कहा-नारी सम्मान को मजबूत करता है यह पर्व
खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन
हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति मिलेगी। वर्ष 2024-25 के देवभूमि खेल रत्न और देवभूमि द्रोणाचार्य पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि का चेक मिलेगा।
खेल सुविधाओं का होगा विस्तार
खेल मंत्री के मुताबिक खेल विश्वविद्यालय राज्य में खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी। खेल विज्ञान की आधुनिक तकनीके भी उपलब्ध होंगी। इससे उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। यह पहल राज्य के खेल परिदृश्य में महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी।