{"_id":"b91c92d6121b59e322fb903618c9b633","slug":"pressure-cooker-exploded-burned-two-feeding-mothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर कुकर फटा, दो भोजन माताएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर कुकर फटा, दो भोजन माताएं झुलसीं
अमर उजाला, लक्सर
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतवा गांव के प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में दो भोजन माताएं झुलस गईं। गंभीर हालत के चलते दोनों को हरिद्वार के एक अस्पताल में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
दोपहर के समय धमाके के साथ हुए हादसे से स्कूल में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि स्कूल के बच्चों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन
दो भोजन माताएं झुलसीं
लक्सर विकासखंड के फतवा गांव के प्राइमरी स्कूल में शोभारानी और पुष्पारानी दो भोजन माताएं हैं। शुक्रवार दोपहर के समय दोनों स्कूल के बरामदे के पास बच्चों के लिए भोजन (मिड-डे मील) पका रही थीं।
विज्ञापन
एक प्रेशर कुकर में चावल पकाया जा रहा था। तभी अचानक धमाके के साथ प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में शोभारानी और पुष्पारानी झुलस गईं। धमाके के साथ हुए हादसे से बच्चों में अफरातफरी मच गई।
हालत गंभीर
आनन-फानन में प्रधानाध्यापक बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों भोजन माताओं को धनपुरा स्थित चिकित्सक के यहां ले जाया गया।
लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को हरिद्वार के लिए रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।