फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president visit mussoorie today

अचानक 'छावनी' में तब्दील हुई राजधानी

Fri, 18 Oct 2013 09:30 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Oct 2013 09:30 AM IST
विज्ञापन
president visit mussoorie today

मसूरी में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे के मद्देनजर देहरादून सहित मसूरी को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन


रणनीति तैयार
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार कर ली है। सुरक्षा का भार तीन आईपीएस अधिकारियों पर रहेगा। डीएम बीवीआरसी पुरुषोत्तम, आईजी इंटेलीजेंस दीपक ज्योति घिल्डियाल, आईजी लॉ एंड आर्डर राम सिंह मीणा ने अफसरों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए।

सुरक्षा में एसएसपी देहरादून, दो एसपी, सात एएसपी, 22 सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 100 दारोगा, 49 महिला दारोगा, 562 कांस्टेबल और 24 महिला कांस्टेबल रहेंगी। पांच कंपनी पीएसी और चार वाहन फायर के भी तैनात होंगे।
विज्ञापन


बैठक में डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा व एसएसपी केवल खुराना भी मौजूद रहे। उधर, बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति की फ्लीट की जौलीग्रांट से मसूरी तक रिहर्सल भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम खराब तो रूट डायवर्ट
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शुक्रवार को जौलीग्रांट से सुबह 11:30 बजे हेलीकॉप्टर से मसूरी जाएंगे। लेकिन मौसम खराब हुआ तो उन्हें सड़क मार्ग से ले जाया जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।


जौलीग्रांट से देहरादून
- हरिद्वार या ऋषिकेश से देहरादून आने वाले सभी वाहनों को डोईवाला से दूधली मार्ग होते हुए आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
- रानीपोखरी से जौलीग्रांट की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा।
- राष्ट्रपति के जौलीग्रांट आगमन पर हरिद्वार से देहरादून की ओर आने वाले वाहनों को नेपाली फार्म पर रोक कर ऋषिकेश की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- सहस्त्रधारा रोड तथा जोगीवाला की ओर से रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंधित किया जाएगा।

सहस्त्रधारा हेलीपैड से मसूरी तक
- मसूरी से पुराने राजपुर रोड की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- राष्ट्रपति के जौलीग्रांट से सहस्त्रधारा हेलीपैड पहुंचने पर साईं बाबा मंदिर राजपुर रोड तथा सहस्त्रधारा क्रिसाली चौक की ओर से सहस्त्रधारा हेलीपेड की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
- फ्लीट मसूरी रोड पर होने पर पूरा यातायात दो घंटे तक रोका जाएगा।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed