फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   President Ram Nath Kovind reached Uttarakhand on a two-day visit, went from Jolly Grant to Raj Bhavan

रामनाथ कोविंद: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे राष्ट्रपति, जौलीग्रांट एयरपोर्ट से गए सीधे राजभवन

Sat, 26 Mar 2022 01:52 PM IST
रेनू सकलानी न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 26 Mar 2022 01:52 PM IST
सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भ्रमण प्रस्तावित है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सीधे राजभावन गए। राष्ट्रपति कल हरिद्वार जाएंगे। 

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind reached Uttarakhand on a two-day visit, went from Jolly Grant to Raj Bhavan
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उत्तराखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के लिए पहुंच गए हैं। वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। राष्ट्रपति देहरादून और हरिद्वार के दौरे पर पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर बीते दो दिन पुलिस-प्रशासन दो दिन से सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने में जुटी रही। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का उत्तराखंड में शनिवार और रविवार को भ्रमण प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया था। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


प्रभारी अधिकारी जौलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग, चेकिंग करा ले और आसपास स्थित ऊंचे भवनों आदि की सघन चेकिंग कराने के साथ ही वहां आवश्यक पुलिस बल नियुक्त  करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : आज से कोविड की सभी पाबंदियां खत्म, लेकिन दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कल धर्मनगरी हरिद्वार जाएंगे। उनकी सुरक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल से लेकर हेलीपैड तक स्नाइपर तैनात किए जाएंगे। वहीं सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी हर जगह पर तैनात रहेंगे। राष्ट्रपति दिव्य प्रेम सेवा मिशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed