{"_id":"623e17d95d83f960c476bcf7","slug":"all-restrictions-of-kovid-end-in-uttarakhand-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : आज से कोविड की सभी पाबंदियां खत्म, लेकिन दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : आज से कोविड की सभी पाबंदियां खत्म, लेकिन दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी
Sat, 26 Mar 2022 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:58 AM IST
सार
मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की ओर से इसके आदेश जारी किए गए। इसमें कहा गया है कि बीते 24 माह में महामारी प्रबंधन के लिए विभिन्न तरह की क्षमताओं का विकास किया गया है। इनमें जांचें, निगरानी, कांटेक्ट ट्रेसिंग, इलाज, टीकाकरण, अस्पतालों का विकास शामिल है। इसके साथ ही आम लोगों में भी कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट को देखते हुए शासन ने महामारी की रोकथाम के लिए लगाई गईं तमाम पाबंदियां खत्म करने का एलान किया है। शनिवार यानी आज से ही सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। दो साल बाद इन पाबंदियों से प्रदेश की जनता को निजात मिली है। अब सिर्फ दो गज की दूरी और मास्क का नियम ही लागू रहेगा।
विज्ञापन
शुक्रवार के मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधू की ओर से इसके आदेश जारी किए गए। इसमें कहा गया है कि बीते 24 माह में महामारी प्रबंधन के लिए विभिन्न तरह की क्षमताओं का विकास किया गया है। इनमें जांचें, निगरानी, कांटेक्ट ट्रेसिंग, इलाज, टीकाकरण, अस्पतालों का विकास शामिल है। इसके साथ ही आम लोगों में भी कोविड के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
लोग कोविड की रोकथाम के अनुकूल व्यवहार करने लगे हैं। इस दौरान महामारी प्रबंधन की क्षमता प्राप्त करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए गए हैं। बीते सात सप्ताह में कोरोना के नए मामलों में तेजी से कमी आई है। 22 मार्च को देश में कुल सक्रिय केस की संख्या मात्र 23,913 रही, इसी तरह उत्तराखंड में भी संक्रमण में कमी देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए राज्य में सभी पाबंदियों को समाप्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार कोविड की रोकथाम के लिए दो गज की दूरी, फेस मास्क और हाथ धोना जैसे सुरक्षात्मक उपाय जारी रहेंगे।