{"_id":"57e96e684f1c1bf70a5752f9","slug":"president-pranab-mukherjee-in-dehradun-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज देहरादून पहुंचेंगे राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे होंगी खुफिया निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज देहरादून पहुंचेंगे राष्ट्रपति, चप्पे-चप्पे होंगी खुफिया निगाहें
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून/डोईवाला
Updated Tue, 27 Sep 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी तीन दिवसीय प्रवास पर मंगलवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। दोपहर 1.20 बजे वे विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरेंगे। यहां से हेलीकाप्टर के जरिये देहरादून के लिए उड़ान भरेंगे और राजपुर रोड स्थित प्रेजीडेंट हाउस (आशियाना) पहुंचेंगे। दोपहर 2.15 बजे आशियाना की नई इमारत का शुभारंभ करने के साथ ही राष्ट्रपति-सचिवालय की तकनीकी नवाचार परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
देर शाम राजभवन में रात्रिभोज में शामिल होंगे। अगले दिन 28 सितंबर को केदारनाथ के दर्शन के लिए जाएंगे। जबकि 29 सितंबर को राष्ट्रपति का हरिद्वार जाने का कार्यक्रम हैं जहां वे शाम 6 बजे गंगा आरती में शामिल होंगे। उसी दिन रात 8.45 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
विज्ञापन
महामहिम के आगमन को लेकर सोमवार को रिहर्सल की गई। एयरपोर्ट पर पुलिस के आला अधिकारियों के बराबर दौरे होते रहे। पुलिस ने राष्ट्रपति की फ्लीट को लेकर भी रिहर्सल किया। इस दौरान कई जगहों पर यातायात को रोका गया।
विज्ञापन
खासकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। होटल, ढाबों और सरायों आदि जगहों पर देर रात पुलिस चेंकिग करती रही। आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले कई संदिग्धों का भी सत्यापन किया गया। दून से डोईवाला तक पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। कई जगह प्वाइंट बनाकर पुलिस बल को सोमवार से ही तैनाती दे दी गई।
जंगलों में काफी अंदर तक पुलिस ने कांबिंग कर छानबीन की। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास के मोबाइल टॉवर भी पुलिस की निगाहबानी में रहेंगे। कोतवाली प्रभारी विक्रम रावत ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी व्यवस्थाओं को चाक चौंबद रखा गया है।