{"_id":"16411b65c31973feb5a8a9e844194df3","slug":"president-of-india-visit-gb-pant-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को पंत विवि के दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को पंत विवि के दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति
ब्यूरो / अमर उजाला, पंतनगर-नैनीताल
Updated Sun, 15 Nov 2015 12:45 PM IST
विज्ञापन
17 नवंबर को होने वाले गोविंद बल्लभ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
समारोह 12.30 से 1.45 बजे तक कन्वोकेशन ग्राउंड में होगा। इसमें लगभग 1200 उपाधियां दी जाएंगी। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले देश के छठे राष्ट्रपति होंगे।
विज्ञापन
इससे पूर्व 17 नवंबर 1963 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस राधा कृष्णनन, 31 मार्च 1965 को डॉ. जाकिर हुसैन, 19 मार्च 1972 को वीवी गिरि, चार नवंबर 1983 को ज्ञानी जैल सिंह और 17 नवंबर 2003 को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पंतनगर विवि के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
इधर कुमाऊं विवि के रविवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में शिरकत करने के लिए राज्यपाल डॉ. केके पॉल नैनीताल पहुंच गए हैं। वह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे।