फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   president dehradun visit.

महामहिम का दून दौरा, चप्पे-चप्पे पर होगी नजर

Thu, 14 May 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 14 May 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
president dehradun visit.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के प्रस्तावित दून दौरे (18 मई) के वक्त उनके लिए दून अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों की 10 से अधिक टीमें मुस्तैद रहेंगी। इससे प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल (दून अस्पताल) में मरीजों को दिक्कत हो सकती है। अकेले दून अस्पताल से ही नौ डॉक्टर राष्ट्रपति के आगमन से उनकी वापसी तक तीन अलग-अलग शिफ्ट में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे के लिए विभिन्न अस्पतालों से डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की टीमें तैयार की हैं। टीमें एंबुलेंस, दवाओं आदि मेडिकल संसाधनों से लैस रहेंगी। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति के दौरे के वक्त दून, कोरोनेशन, जिला महिला अस्पताल, ऋषिकेश, प्रेमनगर संयुक्त अस्पताल समेत विभिन्न सरकारी अस्पतालों से डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्रपति की फ्लीट जहां से निकलेगी, उस रूट पर पड़ने वाले निजी अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। सैन्य अस्पताल की टीम भी इस दौरान मुस्तैद रहेगी। दून अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस असवाल ने बताया कि टीम के बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को गोपनीय सूचना भेज दी गई है। इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए ज्यादा होगी दिक्कत
राष्ट्रपति का दून दौरा सोमवार को प्रस्तावित है और इसी दिन अन्य दिनों की अपेक्षा दून अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी मरीजों को उस दिन नहीं मिल सकेंगी।

19 तक सड़क खोदी तो होगी एफआईआर

president dehradun visit.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दून दौर के कारण शहर में किसी भी वजह से सड़कों की खोदाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। 19 मई तक कोई सड़कों की खोदाई नहीं कर सकेगा। डीएम रविनाथ रमन ने सिटी मजिस्ट्रेट को आदेश दिया है कि यदि कोई इस दौरान सड़क खोदता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।

इसके अलावा अधिकारियों को धरना, प्रदर्शन, जुलूस आदि पर निगाह रखने के आदेश दिए गए। विद्युत विभाग से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। दूर संचार विभाग, परिवहन विभाग के अधिकारियों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए कहा गया।

डीएम की अध्यक्षता में हुई अधिकारियों की बैठक में राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई। डीएम ने कहा कि जिस अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया है, वह उसका जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करे। अधिकारियों की जिस स्थान पर ड्यूटी लगाई गई है वे एक बार उस स्थल का भ्रमण कर लें। यदि किसी अधिकारी की कोई शंका हो तो उसे एडीएम प्रशासन झरना कमठान के संज्ञान में लाएं।

मुख्य नगर अधिकारी नितिन भदौरिया राजभवन आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रमों के प्रभारी रहेंगे। सीडीओ आलोक कुमार पांडेय विधानसभा में आयोजित सभी कार्यक्रमों के प्रभारी रहेंगे।

जबरन लिए जाएंगे अधिकारियों के वाहन

president dehradun visit.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दून दौरे के मद्देनजर अब सरकारी वाहन जबरन अधिग्रहीत किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने आरटीओ को वाहन नहीं देने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा है। दरअसल, बुधवार को राष्ट्रपति के दौर के लिए वाहन मांगे जाने पर कई अधिकारियों ने सत्ताधारी आकाओं से फोन कराकर संभागीय परिवहन विभाग को ठेंगा दिखा दिया। इसकी शिकायत मिलने के बाद डीएम ने कड़ा रुख अपनाया है।

बताया गया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर 120 वाहनों की दरकार है। संभागीय परिवहन अधिकारी को सरकारी दफ्तरों से वाहन अधिग्रहीत करने की जिम्मेदारी दी थी।

बताया गया कि विधायक से लेकर मंत्री तक ने कई महकमों के वाहन नहीं लिए जाने को फोन कर दिए। अधिकतर दफ्तरों से इनकार होने पर आरटीओ दिनेश चंद पठोई ने जिलाधिकारी रविनाथ रमन से मिलकर घटनाक्रम बताया।

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जो सरकारी दफ्तर वाहन नहीं उपलब्ध कराएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। डीएम ने पुलिस को बृहस्पतिवार को वाहनों के अधिग्रहण के लिए फोर्स उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed