फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparing to fill vacant post by watching by-election in Champawat, Education Department

शिक्षा विभाग: चंपावत में उपचुनाव देख खाली पद भरने की तैयारी, डीएम ने शिक्षा सचिव को लिखा पत्र 

Mon, 09 May 2022 12:16 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 May 2022 12:16 PM IST
सार

शिक्षा विभाग में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी जिले में विभाग के अधिकारी न होने पर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी का प्रभार जिला पर्यटन अधिकारी को दे दिया गया हो, चंपावत जिले में यह स्थिति बनी। 

विज्ञापन
Preparing to fill vacant post by watching by-election in Champawat, Education Department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

चंपावत जिले में उपचुनाव को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खाली पदों को भरने की तैयारी है। जिलाधिकारी चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने उपचुनाव का हवाला देते हुए शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर जिला शिक्षा अधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों के खाली पदों को भरने के लिए कहा है।

विज्ञापन


प्रदेश में शिक्षा विभाग के अजीबोगरीब कारनामे हैं। विभाग में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी जिले में विभाग के अधिकारी न होने पर जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी का प्रभार जिला पर्यटन अधिकारी को दे दिया गया हो, चंपावत जिले में यह स्थिति बनी, हालांकि इस जिले में अब विभाग की ओर से सीईओ की तैनाती कर दी गई है, लेकिन जिले में अब भी जिला शिक्षा अधिकारी माध्ययिक का एक, खंड शिक्षा अधिकारी के चार एवं उप खंड शिक्षा अधिकारी के दो पद पिछले काफी समय से खाली चल रह हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कुछ अन्य जिलों में भी अधिकारियों के कई पद खाली हैं, लेकिन चंपावत जिले में उपचुनाव होने हैं। जिसे देखते हुए शासन प्रशासन को जिले में विभाग के अधिकारियों के खाली पदो की याद आई है। डीएम ने शिक्षा सचिव को इस मामले में पत्र लिखकर कहा है कि जिले में उपचुनाव होने हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों के इन खाली पदों को भरा जाए। डीएम का शासन को पत्र मिलने के बाद विभाग की ओर से इन पदों को भरने की तैयारी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों में अधिकारियों के इतने पद खाली

प्रदेश में रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, टिहरी, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर सहित कई जिलों में अधिकारियों के पद खाली हैं। इसके अलावा अपर निदेशक के दो और संयुक्त निदेशक के तीन, उप निदेशक के 23, खंड शिक्षा अधिकारी के 52 और उप शिक्षा अधिकारी के 45 पद लंबे समय से खाली हैं। विभागीय अधिकारियों के 125 पद खाली हैं।

ये भी पढ़ें...चारधाम यात्रा 2022:  बदरी और केदारनाथ धाम के लिए हरिद्वार से हेली सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत 

चंपावत जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है, इसके लिए निर्वाचन आयोग से भी अनुमति लेनी पड़ सकती है।
- बंशीधर तिवारी, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed