फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Heli service starts from Haridwar for Badrinath and Kedarnath Dham

चारधाम यात्रा 2022: बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए हरिद्वार से हेली सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत 

Mon, 09 May 2022 11:01 AM IST
रेनू सकलानी दीपक प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
दीपक प्रजापति, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 09 May 2022 11:01 AM IST
सार

दो धामों के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू की है। इससे यात्रियों को अब बड़ी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Heli service starts from Haridwar for Badrinath and Kedarnath Dham
बदरीनाथ केदारनाथ - फोटो : file photo

विस्तार

बिना किसी पाबंदी के दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा के लिए धर्मनगरी से भी यात्री अब बदरी और केदारनाथ धाम की हवाई यात्रा कर सकेंगे। निजी कंपनी की ओर से धर्मनगरी से यात्रियों के लिए हेली सेवा शुुरू कर दी गई है। पहले कंपनी की ओर से देहरादून के जौलीग्रांट से चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों को हवाई सेवा का लाभ दिया जा रहा था। अब धर्मनगरी में हेली सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन


देवभूमि उत्तराखंड में संक्रमण से राहत मिलने के बाद चारधाम यात्रा भी शुरू कर दी गई है। यात्रा के लिए टैक्सी और यात्री अपने निजी वाहनों से जा रहे हैं। यात्रियों को धर्मनगरी में फोटोमीट्रिक पंजीकरण की भी सुविधा दी गई है। ताकि उन्हें पंजीकरण कराने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। अब एक निजी कंपनी की ओर से दो धामों के लिए हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों के लिए हेली सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


हेलीकाप्टर सेवा से कंपनी की ओर से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम तक यात्रियों को पहुंचाया जाएगा। शहर के निकटवर्ती गांव श्यामपुर से हेली सेवा रविवार को शुुरू कर दी गई है। यात्रियों के लिए 16 सीटर एमई-17 हेलीकाप्टर लगाया गया है। जो यात्रियों को लेकर बदरीनाथ और केदारनाथ लेकर जाएगा। हेली सेवा शुरू होने से चारधाम यात्रियों के लिए यात्रा और भी आसान बन सकेगी। इससे खासकर बच्चों और बुजुर्गों को यात्रा करने में काफी राहत मिलेगी। रविवार से शुरू हुई हवाई सेवा के पहले दिन 14 यात्रियों को लेकर 16 सीटर हेलीकाप्टर रवाना हुआ। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक लाख 35 हजार रुपये का पैकेज

कंपनी ने एक लाख 35 हजार रुपये प्रति यात्री पैकेज बनाया रखा है। इसमें दो रात हरिद्वार में फाइव स्टार होटल में और एक रात बदरीनाथ में रुकने की व्यवस्था कंपनी करेगी। 16 सीटर एमई-17 हरिद्वार से गुप्तकाशी यात्रियों को लेकर जाएगा। इसके बाद यहां से शटल हेली सेवा के माध्यम से यात्री केदारनाथ जाएंगे। केदारनाथ से वापस आने के बाद यात्रियों को फिर 16 सीटर विमान ही बदरीनाथ लेकर जाएगा। 

जौलीग्रांट से होगा पिकअप व ड्राप 

पिलग्रिम एवीऐशन कंपनी यात्रियों को जौलीग्रांट से पिकअप व ड्राप करेगी। इसके साथ ही यात्रियों को खाना नाश्ता व होटल की सुविधा भी दी जा रही है। 

ये भी पढ़ें... चंपावत उपचुनाव लाइव अपडेट: नामांकन से पहसे सीएम पुष्कर सिंह धामी का रोड शो, पत्नी ने लगाया विजय तिलक

एक लाख 15 हजार में यात्रियों को पूरा पैकेज खाना नाश्ता, होटल व हवाई सेवा का दिया जा रहा है। पहले दिन हरिद्वार से 14 यात्रियों को हवाई सेवा के माध्यम से गुप्तकाशी पहुंचा गया। यहां से शटल हवाई सेवा से यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया गया। - कैप्टन पीके छाबरी, पिलग्रिम एवीऐशन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed