फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations to give equal pay for equal work to UPNL employees

Dehradun News: उपनल कर्मचारियों को समान काम के लिए समान वेतन देने की तैयारी

Wed, 17 Dec 2025 07:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
Preparations to give equal pay for equal work to UPNL employees
शासन ने इस संंबंध में सभी विभागों से मांगी इनके पदों की जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण कर्मचारी निगम के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित एवं समान काम के लिए समान वेतन देने की तैयारी है। शासन ने इस संबंध में सभी विभागों से कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपनल कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की है। इसके लिए मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में गठित समिति को सरकार को रिपोर्ट देनी है। इस बीच सैनिक कल्याण सचिव दीपेंद्र चौधरी ने सभी जिलाधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों से उपनल कर्मचारियों के संबंध में जानकारी मांगी है। सचिव सैनिक कल्याण ने कहा कि इसके लिए तय प्रारूप में कर्मचारियों की सूचना प्रबंध निदेशक उपनल को उपलब्ध कराई जाए। सभी विभाग बताएं कि विभाग में खाली नियमित पदों की संख्या कितनी है। स्वीकृत नियमित खाली पदों पर कार्यरत उपनल कर्मचारियों की संख्या, आउटसोर्स के आधार पर सृजित पदों की संख्या एवं इन पदों पर कार्यरत उपनल कर्मचारियों की संख्या बताई जाए। यह भी बताया जाए कि स्वीकृत और आउटसोर्स पदों के अलावा कितने कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

------
उपनल के माध्यम से कर्मचारी विभागों में कार्यरत हैं, उपनल कार्यालय में इनकी संख्या उपलब्ध है, इसके बाद भी कर्मचारियों के बारे में जानकारी मांगे जाने से असमंजस की स्थिति बनी है। -विनोद गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष उपनल कर्मचारी महासंघ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed