{"_id":"670592b6520bc3875903d794","slug":"preparations-for-shuttle-bus-service-committee-members-inspected-dehradun-news-c-5-1-drn1030-520720-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शटल बस सेवा की तैयारी, कमेटी सदस्यों ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शटल बस सेवा की तैयारी, कमेटी सदस्यों ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
IIमसूरी के किंग्रेग से पिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी बस अड्डे तक चलेंगी दो बसें
I
I
I
I किंग्रेग से शटल बस सेवा संचालन को लेकर डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी ने किंग्रेग पार्किंग का निरीक्षण किया। शटल सेवा शुरू होने के बाद मसूरी में जाम की समस्या से राहत मिलेगी और पर्यटकों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी।
I
I
I
Iजिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने एक कमेटी का गठन किया है। कमेटी में जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहायक संभागीय अधिकारी देहरादून, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी को सदस्य बनाया है। कमेटी के सदस्यों ने किंग्रेग में मल्टीलेवल पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि सदस्यों ने शटल सेवा को प्रभावी रूप से लागू करने, किंग्रेग पार्किंग में पुलिस चेक पोस्ट बनाने, कंप्यूटर सेटअप स्थापित करने पर एसडीएम से विस्तार से चर्चा की। किंग्रेग से लाइब्रेरी चौक और पिक्चर पैलेस चौक तक दो शटल बस सेवा शुरु की जानी हैं। शटल सेवा में 22 सीटर बस संचालन का प्रस्ताव है। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, एआरटीओ राजेंद्र विराटिया, टीएस नगर पालिका अनिरुद्ध चौधरी, यातायात निरीक्षक नरेश भोरियाल मौजूद रहे।I