फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparations are being made to install tube well on

Dehradun News: बिजनी बुधोली मार्ग पर लगाया जा रहा ट्यूबवेल, विभाग मौन

Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations are being made to install tube well on
Iलोनिवि के अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर निर्माण बर्दाश्त नहींI
विज्ञापन




बिजनी नैल बुधोली मार्ग पर ट्यूबवेल लगाने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर लोनिवि दुगड्डा के अधिकारियों ने संबंधित संस्था को नोटिस देकर काम रुकवाने की बात कही है। अधिकारियाें का कहना है कि सरकारी संपत्ति पर किसी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



बिजनी नैल बुधोली मार्ग पर, बिजनी मोड़ से करीब 400 मीटर की दूरी पर एक ट्यूबवेल लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां पर बोरिंग मशीन से सड़क खोदी जा रही है। सड़क पर ट्यूबवेल लगाने और सड़क खोदने के लिए लोनिवि से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्ततम सड़क पर ट्यूबवेल लगाया जाना गलत है। लोगाें का कहना था कि इस मार्ग पर नैल क्षेत्र में कैंपों में जाने वाले वाहनों का आवागमन लगा रहता है। ट्यूबवेल लगने से आसपास के गांवों के जलस्रोत भी सूख जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





I
I

Iयदि सड़क किनारे किसी पेयजल स्रोत से पाइप लगाकर कोई स्थानीय ग्रामीण अपने मकान तक ले जाता है तो लोनिवि के अधिकारी कर्मचारी तुंरत उसका पाइप उखाड़ कर फेंक देते हैं। यदि कोई अन्य व्यक्ति सड़क पर ट्यूबवेल लगाता है तो लोनिवि के अधिकारियों को यह नजर नहीं आता। लोनिवि के अधिकारियों की मिलीभगत से सड़क पर ट्यूबवेल का निर्माण हो रहा है।

I

I- शांति प्रसाद भट्ट, स्थानीय निवासीI




I
I

Iबिजनी नैल बुधोली मार्ग के किनारे ट्यूबवेल लगाने की स्थानीय निवासियों की ओर से शिकायत की गई है। शुक्रवार को मौके पर विभागीय टीम को भेजा जाएगा। ट्यूबवेल लगाने वाली संस्था को नोटिस भेजा जाएगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - अनुज चौहान, एई, लोनिवि दुगड्डाI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed