फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to run seven Ayurveda hospitals of the state in PPP mode Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: प्रदेश के सात आयुर्वेद चिकित्सालयों को पीपीपी मोड से चलाने की तैयारी, ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरु

Tue, 20 Feb 2024 10:58 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 Feb 2024 10:58 AM IST
सार

आयुर्वेद क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली कंपनियों को उत्तराखंड में लाने के लिए पहले चरण में सात चिकित्सालयों को पीपीपी मोड पर संचालित करने की कवायद शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Preparation to run seven Ayurveda hospitals of the state in PPP mode Uttarakhand News in hindi
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सात राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालयों को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) मोड पर चलाने की तैयारी है। इसके लिए आयुर्वेद विभाग ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चिकित्सालयों को चलाने के लिए इच्छुक फर्मों से आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन

प्रदेश भर में वर्तमान में 750 से अधिक चिकित्सालय और डिस्पेंसरी स्थापित है। इसमें 545 राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय है। आयुर्वेद क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली कंपनियों को उत्तराखंड में लाने के लिए पहले चरण में सात चिकित्सालयों को पीपीपी मोड पर संचालित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसमें 50 बेड का आयुर्वेद अस्पताल हल्द्वानी, 10 बेड के अस्पताल मुनिकी रेती, चंबा, बड़कोट, कोटद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या रवाना, रामलला और हनुमान गढ़ी के करेंगे दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सचिव एवं आयुर्वेद निदेशक डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने पीपीपी मोड के लिए टेंडर जारी किए हैं। विभाग का मानना है कि आयुर्वेद क्षेत्र में निजी कंपनियों के आने से लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही बड़ी कंपनियों के आने से उत्तराखंड आयुर्वेद चिकित्सा का हब बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed