{"_id":"65d432fb9084a58307051a59","slug":"cm-dhami-leaves-for-ayodhya-ram-temple-darshan-with-cabinet-colleagues-uttarakhand-news-in-hindi-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रामलला और हनुमान गढ़ी के किए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: मंत्रिमंडल के साथ अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, रामलला और हनुमान गढ़ी के किए दर्शन
Tue, 20 Feb 2024 03:12 PM IST
रेनू सकलानी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:12 PM IST
सार
धामी कैबिनेट आज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना हुई। सीएम धामी ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित था। अब दर्शन करने के बाद स्वयं को धन्य महसूस कर रहा हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल के साथ किए रामलला के दर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल के साथ आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुबह कैबिनेट में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से वह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। इस दौरान सीएम ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।
ये भी पढ़ें...Budget 2024: सशक्त उत्तराखंड पर केंद्रित होगा धामी सरकार का बजट, दिया अंतिम रूप, इन बातों का रखा गया है ख्याल
इससे पूर्व भी सीएम की मंत्रियों के साथ अयोध्या जाकर दर्शन करने की तैयारी थी, लेकिन वहां भारी भीड़ होने से मुख्यमंत्री ने अयोध्या जाने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।