फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to give tablet money to more than 27 thousand teachers of Uttarakhand

उत्तराखंड : प्रदेश के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट का पैसा देने की तैयारी 

Wed, 23 Feb 2022 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा बिशन सिंह बोरा, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 23 Feb 2022 04:03 AM IST
सार

शिक्षा विभाग के वार्षिक प्लान के प्रस्ताव में इसे किया जा रहा है शामिल।

विज्ञापन
Preparation to give tablet money to more than 27 thousand teachers of Uttarakhand
टैबलेट। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के 27 हजार से अधिक शिक्षकों को टैबलेट के लिए पैसा देने की तैयारी है। समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक बंशीधर तिवारी के मुताबिक केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर वार्षिक प्लान तैयार किया जा रहा है जिसमें प्राथमिक के शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन


शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन में भी प्राथमिक के शिक्षकों को टैबलेट दिए जाने की बात कही गई है। उसी के अनुसार विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि तय समय पर वार्षिक प्लान तैयार किया जाए। शिक्षकों को मिलने वाले टैबलेट का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया जाएगा। 
विज्ञापन


केंद्र से मंजूरी मिली तो टैबलेट के लिए प्रति शिक्षक 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि इसके अलावा सोलर पैनल, नए स्कूल भवन, प्रयोगशाला आदि को भी वार्षिक प्लान में शामिल किया जा रहा है। वार्षिक एवं पांच साल का प्रस्तावित प्लान बनाकर 25 मार्च तक इसे केंद्र सरकार को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय समय पर प्लान तैयार करने के निर्देश
शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को वार्षिक कार्ययोजना एवं वर्ष 2022-23 के बजट के संबंध में विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में अधिकारियों को तय समय पर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में उप शिक्षा अधिकारी से लेकर अपर निदेशक एवं निदेशक स्तर के अधिकारी शामिल रहे।


निजी और सरकारी स्कूलों में बहुत अंतर है, टैबलेट का सद्उपयोग तब होगा जब बच्चों के पास भी वह चीज हो, लेकिन कोविड में देखने को मिला है कि सरकारी स्कूलों के बच्चों के पास ऑनलाइन पढ़ाई की कोई सुविधा नहीं है।
-दिग्वियज चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed