फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Preparation to give 25 percent subsidy on investment in health and education Uttarakhand news in hindi

उत्तराखंड: स्वास्थ्य और शिक्षा में निवेश पर 25 % सब्सिडी देने की तैयारी, पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द मंजूरी

Mon, 04 Sep 2023 08:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Sep 2023 08:55 AM IST
सार

रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। सम्मेलन के लिए सरकार ने पर्यटन, उद्योग, आयुष एवं वेलनेस, हेल्थ केयर, ऊर्जा, शिक्षा, लॉजिस्टिक, कृषि एवं बागवानी, आईटी एवं स्टार्टअप, नागरिक उड्डयन, इंफ्रास्टेक्चर, हाउसिंग क्षेत्र में ज्यादा निवेश की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Preparation to give 25 percent subsidy on investment in health and education Uttarakhand news in hindi
सब्सिडी - फोटो : PIXABAY

विस्तार

सेवा क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने पर प्रदेश सरकार का विशेष फोकस है। इसके लिए स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र में निवेश करने पर 25 प्रतिशत सब्सिडी देने की तैयारी है। दिसंबर माह में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को देखते हुए सरकार जल्द ही पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दे सकती है।

विज्ञापन

प्रदेश की जीडीपी को दोगुनी करने और रोजगार के नये अवसर सृजित करने के लिए सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन में 2.50 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है। खास बात यह है कि सम्मेलन के लिए सरकार ने पर्यटन, उद्योग, आयुष एवं वेलनेस, हेल्थ केयर, ऊर्जा, शिक्षा, लॉजिस्टिक, कृषि एवं बागवानी, आईटी एवं स्टार्टअप, नागरिक उड्डयन, इंफ्रास्टेक्चर, हाउसिंग क्षेत्र में ज्यादा निवेश की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


सेवा क्षेत्र में निवेश आने से सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 40 प्रतिशत सेवा क्षेत्र का योगदान है। इसके लिए सेवा क्षेत्र नीति में शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में नये अस्पताल और उच्च शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान में निवेश पर 25 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं निवेश के लिए फोकस क्षेत्र

पर्यटन, उद्योग, आयुष एवं वेलनेस, हेल्थ केयर, ऊर्जा, शिक्षा, लॉजिस्टिक, कृषि एवं बागवानी, आईटी एवं स्टार्टअप, नागरिक उड्डयन, इंफ्रास्ट्रक्चर, हाउसिंग।

ये भी पढ़ें...Bageshwar By-Election: थम गया प्रचार का शोर, जिले की सीमाएं तीन दिन के लिए सील, मंगलवार को डाले जाएंगे वोट

राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए अब तक 27 नीतियां लागू की है। जल्द ही सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी दी जाएगी। -विनय शंकर पांडे, सचिव उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed