फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Bageshwar By-Election 2023 campaigning stopped boundaries of district sealed for three days voting on Tuesday

Bageshwar By-Election: थम गया प्रचार का शोर, जिले की सीमाएं तीन दिन के लिए सील, मंगलवार को डाले जाएंगे वोट

Sun, 03 Sep 2023 09:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 03 Sep 2023 09:51 PM IST
सार

Bageshwar By Election 2023 News: उपचुनाव में 118311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60028 पुरुष और 58283 महिला वोटर शामिल हैं।

विज्ञापन
Bageshwar By-Election 2023 campaigning stopped boundaries of district sealed for three days voting on Tuesday
प्रचार थमने के बाद फ्लैग मार्च करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के प्रचार का शोर रविवार शाम पांच बजे थम गया। पांच सितंबर को होने वाले मतदान के लिए जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने जनसभा कर भाजपा के लिए वोट मांगे। कांग्रेस नेताओं ने भी जनसंपर्क किया।

विज्ञापन


उपचुनाव में 118311 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 60028 पुरुष और 58283 महिला वोटर शामिल हैं। मतदान पांच सितंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि पांच सितंबर तक जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है। बाहर की विधानसभा के वे लोग जो यहां के वोटर नहीं हैं उन्हें जिला छोड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


Bageshwar By-Election: सीएम धामी ने काफलीगैर में की जनसभा, कहा- उमड़े जन सैलाब ने बता दिया भाजपा की होगी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र के बाहर का कोई भी व्यक्ति बागेश्वर में मौजूद पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी लोग मतदान कर सकें इसके लिए मतदान तिथि को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। सोमवार को सभी 188 मतदेय स्थलों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed