फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   preparation of pm modi visit in Patanjali 

PM मोदी के पतंजलि आने की तैयारियां पूरी, परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Wed, 03 May 2017 08:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 03 May 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
preparation of pm modi visit in Patanjali 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पतंजलि योगपीठ के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपीजी के अलावा भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवानों को पतंजलि के आसपास तैनात किया गया है।

विज्ञापन


सुरक्षा इतनी जबरदस्त है कि परिंदा भी पर न मार सकेगा। प्रदेश पुलिस मुख्यालय से आला अफसरों ने एक दिन पहले ही हरिद्वार पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली। हेलीकॉप्टर लैंडिंग का रिहर्सल भी कराया गया। योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण खुद भी व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखे रहे। 
विज्ञापन


पतंजलि रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे हरिद्वार पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एसपीजी के अधिकारी कई दिन से हरिद्वार में डेरा डाले हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान में उतरे आला अध‌िकारी

preparation of pm modi visit in Patanjali 

कार्यक्रम स्थल को तीन दिन पहले ही एसपीजी ने खाली कराते हुए अपनी कब्जे में ले रखा है। कार्यक्रम में 500 से ज्यादा वाहनों से लोगों के योग शिविर में पहुंचने का अनुमान है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों के बीच प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर एसपीजी और उत्तराखंड के अधिकारी कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। 

मंगलवार को प्रदेश पुलिस मुख्यालय से एडीजी लॉ एंड ऑर्डर राम सिंह मीणा, आईजी संजय गुंज्याल सहित आईआरबी कमांडेंट अरुण मोहन जोशी, विजिलेंस एसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने पतंजलि पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। एसपीजी के अधिकारियों से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।       

अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था की जानकारी भी ली और इसे सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। गढ़वाल आयुक्त विनोद शर्मा ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने आला अधिकारियों को तैयारियों से अवगत कराया।

पीएम के आने पर मोबाइल नहीं चलाएंगे पुलिसकर्मी

preparation of pm modi visit in Patanjali 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के दौरान पुलिसकर्मियों सहित कोई भी अधिकारी कर्मचारी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करेगा। फ्लीट में लगे एक एक वाहन को बारीकी से खंगाला जाएगा। पीएम मोदी के आगमन को लेकर वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए आला अधिकारियों ने यह निर्देश दिए।    
       
योग भवन फेज-दो में पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए एडीजी लॉ एंड ऑडर राम सिंह मीणा ने कहा कि यातायात व रूट ड्यूटी प्रभारी अपने क्षेत्र का बारीकी से भ्रमण कर त्रुटियां दूर करें। निरीक्षक एलआईयू, प्रभारी बीडीएस, प्रभारी डॉग स्कवायड टीम को निर्देशित किया कि वह कार्यक्रम की समाप्ति तक राउंड द क्लॉक हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल की बराबर चेकिंग करते रहें।

कार्यक्रम संपन्न होने तक कोई भी अपना ड्यूटी प्वाइंट न छोड़े और कोई भी अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी के दौरान मोबाइल इस्तेमाल न करे। आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि फ्लीट मे लगे वाहनों को अच्छी तरह चेक किया जाए। कोई भी अनजान व्यक्ति कार्यक्रम स्थल के आसपास भी न रहे। क्षेत्र के होटल, धर्मशालाओं व सड़क मार्ग पर सघन चेकिंग जारी रखें। ब्रीफिंग में जिलाधिकारी एसए मुुरुगेशन, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed