फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   preparation of narendra modi rally

मद्धिम रोशनी में हुई मोदी के शंखनाद की तैयारी

Sun, 15 Dec 2013 10:18 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 10:18 AM IST
विज्ञापन
preparation of narendra modi rally

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली के लिए शनिवार रात 12 बजे के बाद तक परेड ग्राउंड में मंच को सजाने-संवारने का काम चलता रहा।

विज्ञापन


बिना अधिकृत पास के अंदर नहीं जाने दे रहे

फूलों की मालाएं मंच के पास बिखरी थीं। बिजली की मद्धिम रोशनी में नहाए मैदान में पुलिस वाले प्रवेश द्वारों पर पहरा दे रहे थे। पुलिस और गुजरात खुफिया विभाग के कर्मचारी किसी को भी बिना अधिकृत पास के अंदर नहीं जाने दे रहे थे।
विज्ञापन


पढ़ें, देहरादून में आज होगा नमो का शंखनाद
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12.30 बजे के बाद तक मंच पर पहाड़ का आकार बनाने की तैयारी चल रही थी। इस बीच गुजरात और उत्तराखंड पुलिस के जवान भाजपा पदाधिकारियों को टोकते कि मंच जल्द सजा लो। सुबह होने से पहले इसे हम अपने अंडर में ले लेंगे।

शनिवार रात करीब 12 बजे इस संवाददाता ने रैली स्थल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भाजपा महानगर कार्यालय की तरफ पुलिस वाले आग सेंककर ठंड को भगाते दिखे। हमारे वहां पहुंचते ही रायफलधारी जवान और सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मी छानबीन के लिए तैयार हो गए।

इस बीच कुछ लोग वहां आए तो उन्हें अधिकृत पास नहीं होने के कारण लौटा दिया गया। इनमें से कुछ ने खुद को भाजपा का कार्यकर्ता भी बताया, लेकिन जवानों ने उनकी नहीं सुनी।

मैदान के अंदर जाते ही वहां बने पुलिस के चार टेंटों के बाहर आग सेंक रहे पुलिसकर्मी हमारे पीछे हो लिए। मेटल डिटेक्टर से तलाशी और पूछताछ के बाद मंच तक जाने दिया। धीमी रोशनी में मंच बनाने का काम चल रहा था।

पढ़ें, मोदी की रैली से व्यापारियों को लगेगा ढाई करोड़ का झटका


भाजपा के करीब 10-12 पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंच की साज-सज्जा में लगे थे। पुलिस की कोशिश यही दिखी कि सुबह होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

परेड ग्राउंड पर रहेगी कार्डिएक यूनिट

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्र म के मद्देनजर 25 डाक्टरों और 75 पैरा मेडिकल स्टाफ की टीमें मुस्तैद रहेंगी। कार्यक्रम स्थल पर बने सेफ हाउस में कार्डिएक यूनिट रहेगी। दून, कोरोनेशन, सीएमआई और इन्दिरेश अस्पताल में भी सेफ हाउस बनाए गए हैं।

दून अस्पताल के डॉक्टरों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध रखा गया है। दून अस्पताल के कार्यवाहक प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएस रावत ने बताया कि इमरजेंसी के ट्रॉमा सेंटर के सभी 15 बेड आरक्षित हैं।

जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भी पांच डॉक्टरों की टीम
इसके साथ ही वार्ड-एक के छह स्पेशल बेड भी आरक्षित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सारे डाक्टर ऑन कॉल रहेंगे। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर भी पांच डॉक्टरों की टीम मुस्तैद रहेगी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुरपाल सिंह ने बताया कि जौलीग्रांट, परेड, लैंसडोन चौक, दून क्लब आदि स्थानों पर एंबुलेंस को स्टेशन किया जाएगा।

पढ़ें, जेपी जोशी के स्टिंग की कहानी में झोल है

रैली में आने वाला कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे दून क्लब ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोनेशन, सीएमआई, इन्दिरेश अस्पताल में 10-10 बेड आरक्षित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed