{"_id":"5d9eb1ef8ebc3e93d33e73a6","slug":"premnaggar-jeweller-loot-in-dehradun-criminal-also-looted-teacher-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलर्स लूट कांडः सराफ से पहले बदमाशाें ने लूटी थी शिक्षिका की चेन, सीसीटीवी जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलर्स लूट कांडः सराफ से पहले बदमाशाें ने लूटी थी शिक्षिका की चेन, सीसीटीवी जांच में हुआ खुलासा
Thu, 10 Oct 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 10 Oct 2019 09:58 AM IST
सार
- विकासनगर और प्रेमनगर में सराफ को लूटने वालों का मिलता है हुलिया
- पुलिस चेन लूट पर कार्रवाई करती तो टल सकती है प्रेमनगर की घटना
- दोनों घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज की जांच में हुआ खुलासा
- चार अक्तूबर से सात अक्तूबर तक दून में डेरा डाले रहा लुटेरों का गैंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेमनगर में देव ज्वेलर्स के मालिक से लूटपाट से तीन दिन पहले बाइक सवार बदमाशाें ने विकासनगर में एक महिला की चेन लूटी थी। दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज में यह खुलासा हुआ है। विकासनगर पुलिस उस समय ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करती तो प्रेमनगर की घटना टल भी सकती थी।
विज्ञापन
बदमाशाें ने चार अक्तूबर को पहली घटना को अंजाम देने के बाद दूसरी वारदात के लिए तीन दिन का समय लिया। जाहिर है कि इस दौरान लुटेरे अपने शिकार की नजर गड़ाए रहे। मौका मिलते ही बदमाश वारदात को अंजाम देकर एक घंटे 12 मिनट में उत्तराखंड की सीमा लांघ गए।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली का फायदा बदमाशों को मिला
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में बदमाशाें ने चार अक्तूबर को ढाई बजे के करीब एनफील्ड स्कूल के पास शिक्षिका रेखा भट्ट निवासी गीता भवन के गले से सोने की चेन झपट ली थी। घटनास्थल से कुछ कदम दूर ही पुलिस पिकेट थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर तो आई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने में हीलाहवाली का सीधा फायदा बदमाशों को मिला।
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज न होने के कारण पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने का प्रयास नहीं किया। उस समय भी लुटेरों की लाल रंग की मोटर साइकिल चर्चाओं में आई थी। इस लापरवाही का नतीजा सामने है। यदि पुलिस मुकदमा दर्ज कार्रवाई करती तो बदमाश प्रेमनगर में देव ज्वेलर्स के यहां इतनी आसानी वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।
विकासनगर पुलिस ने चेन लूट का मुकदमा सात अक्तूबर को दर्ज किया। इसी दिन बदमाशाें ने साढ़े तीन बजे के करीब प्रेमनगर में देव ज्वेलर्स में धावा बोलकर कई लाख की नकदी के साथ सोना लूट लिया था। चार अक्तूबर से लेकर सात अक्तूबर तक लुटेरे देव ज्वेलर्स के आसपास ही मंडराते रहे। पुलिस द्वारा कब्जे में लिए सीसीटीवी फुटेज से भी इसकी पुष्टि होती है।
साफ है कि विकासनगर पुलिस ने चेन लूट का मुकदमा प्रेमनगर की घटना के बाद ही दर्ज किया है, क्याेंकि प्रेमनगर और विकासनगर के सीसीटीवी फुटेज में लूटपाट करने वाले बदमाशों का हुलिया एक ही आने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूले। हालांकि विकासनगर पुलिस का कहना है कि तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।