फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   premchand can be uttarakhand assembly speaker

उत्तराखंडः स्पीकर बनेंगे प्रेमचंद अग्रवाल, आज करेंगे नामांकन

Wed, 22 Mar 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Mar 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
premchand can be uttarakhand assembly speaker
uttarakhand assembly

ऋषिकेश के विधायक प्रेमचंद अग्रवाल विधानसभा अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं। बुधवार को स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होनी है। भाजपा अग्रवाल से स्पीकर पद के लिए पर्चा दाखिल करा सकती है। डिप्टी स्पीकर के लिये अल्मोड़ा के विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और लगातार तीन बार चुनाव जीते चंदनराम दास का नाम चर्चाओं पर है।

विज्ञापन


बता दें कि स्पीकर की दौड़ में जो नाम हवा में तैर रहे थे, उनमें प्रेमचंद अग्रवाल का नाम शामिल नहीं था। सियासी हवाओं में जो नाम तैर रहे थे, उनमें सबसे ऊपर पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष रहे और प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी निभा रहे हरबंस कपूर का नाम लिया जा रहा था। उनके अलावा पार्टी के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल और मुन्ना सिंह चौहान के नाम तैर रहे थे। लेकिन ये सभी नाम मंत्री पद की दौड़ में भी शामिल रहे।
विज्ञापन


इन वरिष्ठ विधायकों का जोर भी मंत्री बनने पर ही ज्यादा है। यही वजह है कि पार्टी नेतृत्व को स्पीकर के लिये एक ऐसे चेहरे की तलाश थी जिसकी आरएसएस की पृष्ठभूमि हो। पिछले दो दिनों में स्पीकर के लिये प्रेमचंद अग्रवाल का नाम तेजी से ऊभर कर सामने आया। अग्रवाल ऋषिकेश के विधायक हैं और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के चुनाव क्षेत्र डोईवाला के निवासी हैं। उनकी मजबूत दावेदारी पीछे भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल का हाथ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट व वरिष्ठ मंत्री प्रकाश पंत ने स्पीकर के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से चर्चा की। बुधवार को पार्टी प्रेमचंद अग्रवाल से स्पीकर पद पर नामांकन करा सकती है। एक ही नामांकन होने पर वह निर्विरोध चुन लिये जाएंगे। उनके नाम की घोषणा बृहस्पतिवार को सदन के भीतर प्रोटेम स्पीकर करेंगे। डिप्टी स्पीकर के चुनाव को लेकर पार्टी रघुनाथ सिंह चौहान या चंदनराम दास से नामांकन करा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed