{"_id":"e4df0b611c13d6bd6279da8f9be45d91","slug":"prem-nagar-parval-route-city-buses-will-not-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं चलेंगी प्रेमनगर, परवल रूट की सिटी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं चलेंगी प्रेमनगर, परवल रूट की सिटी बसें
देहरादून/ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
चकराता रोड पर मनमाने तरीके से विक्त्रस्मों का संचालन होने का विरोध बढ़ता जा रहा है। टोकन सिस्टम से विक्रमों के संचालन की मांग को लेकर सिटी बस संचालक सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में प्रेमनगर और परवल आदि क्षेत्रों के लोगों को शहर तक आने-जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
सहमति बनी थी
परवल प्रेमनगर सिटी बस यूनियन के संरक्षक विजय वर्धन डंडरियाल ने बताया कि वह लंबे से विक्रमों के घंटाघर तक आने का विरोध कर रहे हैं। इस दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के साथ बैठक में टोकन सिस्टम से इनका संचालन होने पर सहमति बनी थी। लेकिन पुलिस के इस व्यवस्था को लागू करने में ढीला रवैया अपनाया। बताया कि सोमवार को सांकेतिक और उसके बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई तो सभी सिटी बस यूनियनों को साथ लेकर लंबी हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
हड़ताल से हलकान
सोमवार की सुबह प्रेमनगर-परवल रूट की बसें न चलने लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़के खाली दिखी। इसके साथ ही जगह-जगह सड़क पर सिटी बसें खड़ी दिखाई दीं। लोगों को प्राइवेट कनवेंस के अपने गनतव्य तक जाना पड़ा और इस कारण ऑफिस और स्कूल जाने वाले कई लोग देरी से पहुंचे।
विज्ञापन