फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant women from disaster prone areas will be accommodated near the antenatal hospital: Dr. Dhan Singh Rawat

आपदा संभावित क्षेत्रों की गर्भवती को प्रसव पूर्व अस्पताल के नजदीक ठहराएंगे : डॉ. धन सिंह रावत

Sat, 29 Jul 2023 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women from disaster prone areas will be accommodated near the antenatal hospital: Dr. Dhan Singh Rawat
पर्वतीय क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव की संभावित तिथि से एक सप्ताह पूर्व अस्पतालों के निकट ठहराया जाएगा। डेंगू रोकथाम और नियंत्रण पर सभी विभाग मिलकर काम करें। स्कूलों में बच्चों को डेंगू के बचाव और लार्वा नष्ट करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह बात शुक्रवार को उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही।
विज्ञापन


डॉ. धन सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में डेंगू और सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फॉगिंग के साथ ही डेंगू के लार्वा को नष्ट किया जाए। शिक्षा विभाग बच्चों को पूरी बाह की कमीज और पैंट में स्कूल में बुलाए। स्कूलों में रोजाना 10 मिनट डेंगू बचाव अभियान चलाया जाए। संबंधित अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऐसे पर्वतीय क्षेत्र जहां पर आपदा की संभावना बनी रहती है उस क्षेत्र की उन सभी गर्भवती जिनका 15 अक्टूबर तक प्रसव होने वाला है, उन्हें प्रसव की संभावित तिथि से एक सप्ताह पूर्व अस्पतालों के निकट होटल, धर्मशाला, गेस्ट हाउस आदि में ठहराया जाए। इसका पूरा खर्च सरकार वहन करेगी। जिन बच्चों को आपदा के समय मुश्किल रास्ते पार करके स्कूल जाना होता है ऐसे बच्चों को या तो नजदीकी स्कूल में बुलाया जाए या ऐसे स्कूलों की आपदा के समय छुट्टी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकल सेल और आई फ्लू के लिए भी जागरूक करें
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिकल सेल की रोकथाम के लिए सभी घर और परिवारों को कवर करने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया जाए। राज्य में 17 सिंतबर से एनीमिया मुक्त अभियान शुरू किया जाएगा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया कि जनपद में सर्वे कराते हुए जनजातीय परिवारों का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि आई फ्लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध लोगों को जागरूक किया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी सोनिका, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. बिनीता शाह, सीएमओ डॉ. संजय जैन, नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश राहुल गोयल, एसीएमओ डॉ. जेएस रावत, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed