फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant Women Died in Accident during return from Hospital in roorkee

रुड़की: रोड रोलर की चपेट में आकर गर्भवती की मौत, अस्पताल से घर लौटते समय हुआ हादसा

Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Mar 2020 12:03 AM IST
सार

  • रुड़की से इलाज करा पति के साथ बाइक से घर लौटते समय हुआ हादसा
  • पुलिस ने रोड रोलर चालक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेजा

विज्ञापन
Pregnant Women Died in Accident during return from Hospital in roorkee
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में पति और भतीजे के साथ रुड़की से इलाज करा बाइक से घर लौट रही गर्भवती की रोड रोलर की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, पति और भतीजा दोनों सुरक्षित हैं। हादसे के बाद घटनास्थल से भाग रहे चालक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने रोड रोलर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही महिला के शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


टोडा कल्याणपुर गांव निवासी मांगी (25) सोमवार को अपने पति पंकज के साथ डॉक्टर को दिखाने के लिए रुड़की आई थी। उनके साथ तीन साल का भतीजा भी था। मांगी करीब तीन महीने की गर्भवती थीं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे रुड़की टॉकीज के पास पहुंचे तो रोड रोलर ने बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मांगी बाइक से छिटककर रोड रोलर के नीचे आ गईं जबकि पंकज और उनका भतीजा सुरक्षित हैं।
विज्ञापन


हादसा देख मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने महिला को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल लाइंस पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। इसी बीच रोलर का चालक मौके से भाग निकला, लेकिन आसपास के लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला की मौत मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed