फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pregnant women delivery in Ambulance, Newborn died and mother in ICU In pithoragarh

उत्तराखंड: हायर सेंटर ले जाते वक्त गर्भवती का एंबुलेंस में हुआ प्रसव, मां और नवजात की मौत

Sun, 29 Mar 2020 06:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 29 Mar 2020 06:54 PM IST
सार

  • हल्द्वानी ले जाते समय टांडा जंगल के पास महिला ने एंबुलेंस में बच्चे को दिया था जन्म

विज्ञापन
Pregnant women delivery in Ambulance, Newborn died and mother in ICU In pithoragarh
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को भर्ती न करके उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। महिला ने रास्ते में एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। महिला को बेहोशी की हालात में आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इंद्रा कालोनी गली नंबर छह निवासी सोनी सिंह को प्रसव पीड़ा उठने पर शनिवार रात परिजन जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में लेकर पहुंचे थे। गर्भवती महिला का अत्याधिक रक्तस्राव हो रहा। परिजनों को आरोप है कि वहां तैनात कर्मचारियों व डॉक्टर ने गर्भवती को भर्ती करने के बजाय उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


परिजन उसे एंबुलेंस से हल्द्वानी ले जा रहे थे, रास्ते में टांडा जंगल के पास गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में एक शिशु को जन्म दिया, लेकिन जन्म के कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत हो गई। हल्द्वानी पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को देखा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। प्रसूता महिला को बेहोशी की हालत में आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। महिला की सास व भाजपा की पूर्व नगर अध्यक्ष रामा देवी ने कहा कि उनकी बहू  को जिला अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डॉक्टरों व स्टाफ लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अत्याधिक रक्तस्राव के कारण उनकी बहु को आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। रविवार शाम पांच बजे तक भी उसे होश नहीं आया था। उधर, जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया ने कहा कि गर्भवती की हालत अत्याधिक खराब होने के कारण डॉक्टर ने गर्भवती को सुशीला तिवारी रेफर किया था।

हरिद्वार में गर्भवती महिला को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक गर्भवती के लिए हरिद्वार पुलिस संकटमोचक बनकर सामने आई। ई रिक्शा की मदद से पुलिस ने तुरंत गर्भवती महिला को महिला अस्पताल में भर्ती कराया।
 
विवार को गऊघाट के पार्षद अमन गर्ग ने हरिद्वार कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि जोगिया मंडी में एक गर्भवती महिला दर्द से कराह रही है। सूचना मिलने पर ही कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी के निर्देश पर पुलिस तुरंत पहुंच गई।

महिला कांस्टेबल कांस्टेबल रजनी और कांस्टेबल मुकेश डिमरी ने तुरंत एक ई रिक्शा बुलाया और महिला आंचल पत्नी पारस निवासी जोगिया मंडी को महिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि महिला का इलाज महिला अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed